फ्रांस जल रहा है… ट्रंप ने हिंसा को 'बाहरी' से जोड़ा; बोले- उनके दिलों में नफरत, बंद करो बॉर्डर – Hindustan

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस में हो रहे हिंसक विरोध प्रदर्शनों के लिए बाहर से आने वाले लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से कहा है कि देश अपनी सीमाएं बंद कर ले, वरना बहुत देर हो जाएगी। बता दें कि शनिवार को हुए प्रदर्शनों के बाद रविवार को फ्रांस में कई जगहों पर नुकसान हुआ। अधिकारियों के मुताबिक, करीब 1800 लोगों को गिरफ्तार किया गया। सैकड़ों पुलिसकर्मी और इमरजेंसी कर्मचारी घायल हुए। लिमोजेस शहर में 143 साल पुराना ऐतिहासिक सिटी हॉल आग में कुछ हद तक जल गया।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट लिखकर कहा कि फ्रांस जल रहा है! एक बिल्कुल अलग दुनिया से ऐसे लोगों के आने से, जिनके दिल में नफरत है, इस महान देश को तोड़ दिया है। उन्होंने आगे लिखा कि बहुत देर हो जाए उससे पहले अपनी सीमाएं बंद करो और नियंत्रण करो। इससे पहले ट्रंप ने मजाक में कहा था कि फ्रांस क्रांति के लिए प्रसिद्ध है और लोग वहां जाकर क्रांति में शामिल हो सकते हैं।

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भी हिंसा के लिए बाहर से लोगों के आने और विविधता को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि पश्चिमी लिबरल सरकारों ने दया और विविधता के नाम पर तीसरी दुनिया के लोगों को फ्रांस और दूसरे देशों में लाया, लेकिन घुल-मिलने और अनुकूलता के बुनियादी सवालों को नजरअंदाज किया।

वैंस ने कहा कि सरकारों को पहले से चेतावनी दी गई थी, लेकिन उन्होंने कोई कदम नहीं उठाया। लिमोजेस सिटी हॉल में लगी आग पर उन्होंने कहा कि वे प्रार्थना करते हैं कि फ्रांस, जो अद्भुत लोगों का सुंदर देश है, अपने और ऐतिहासिक इमारतों के जलने से पहले इस पागलपन को रोक दे। उन्होंने अमेरिकी नागरिकों से भी फ्रांस की घटनाओं पर ध्यान देने को कहा।

फ्रांस के गृह मंत्रालय के अनुसार, 17 अक्टूबर के प्रदर्शनों में करीब 5 लाख 50 हजार लोग शामिल हुए। वहीं, CGT लेबर यूनियन समेत आयोजकों ने यह संख्या लगभग 8 लाख बताई। इनमें छात्र, ट्रेड यूनियन और दूसरे समूह शामिल थे, जो महंगाई, शिक्षा की समस्याएं और सरकारी सेवाओं की खराब हालत का विरोध कर रहे थे। आगे बताया गया कि प्रदर्शन शुरू में महंगाई और सुविधाओं की शिकायत के लिए निकले थे, बाद में हिंसक हो गए। कुछ समूहों ने पुलिस से झड़प की, दुकानें लूटीं और कई शहरों में इमारतों में आग लगा दी। फिलहाल हालात तनावपूर्ण है।

देवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।

देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।

मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।
और पढ़ें
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News