Prayagraj News: श्री कटरा रामलीला कमेटी की ओर से रविवार को पूरी भव्यता के साथ रामदल निकाला गया। मुनि भरद्वाज आश्रम में स्थित हनुमान मंदिर में मुख्य अतिथि सांसद प्रवीण पटेल, विधायक हर्षवर्धन बाजपेई व कमेटी के अध्यक्ष सुधीर कुमार गुप्त ‘कक्कू भइया’ ने अन्य पदाधिकारियों के साथ राम-लक्ष्मण का वैदिक मंत्रोच्चार व विधिविधान के साथ पूजन किया। इस दौरान रामधुन (श्रीराम-जय राम, जय-जय राम) से परिसर राममय हुआ तो आरती उतारकर भगवान राम-लक्ष्मण को कृत्रिम हाथी पर विराजमान कराकर दल रवाना किया गया। रामदल की अगुवाई भगवान शिव, भगवान विष्णु, देवी दुर्गा, भगवान गणेशजी व हनुमानजी की विशाल प्रतिमाओं ने की। इनके पीछे राम व लक्ष्मण आशीर्वाद देने की मुद्रा में चल रहे थे। चांदी की चौकी में माता सीता व दूसरी में भरत-शत्रुघ्न विराजमान रहे। रामधुन और जय श्रीराम व सियावर रामचंद्र की जय का जयकारा लगाया जाता रहा। दल भरद्वाज आश्रम से प्रारंभ होकर कर्नलगंज होते हुए विश्वविद्यालय चौराहा, कटरा चौराहा, पानी टंकी चौराहा, मन्नी लाल चौराहा, जगराम चौराहा व कचहरी से देर रात कमेटी के राम वाटिका स्थित परिसर में पहुंचा।
दल में अघोरी रूप में शिव तांडव और मिशन सिंदूर जैसी चौकियां जनमानस के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रहीं तो अशोक वाटिका, राम दरबार, रावण दरबार, महिषासुर मर्दिनी व लंका दहन जैसी एक दर्जन से अधिक कलात्मक चौकियां छटा बिखेरती हुई चल रहीं थी। शृंगार की चौकियों में रोशनी की आकर्षक सजावट दिखाई दी। जगराम चौराहा व कचहरी के पास खड़े जनमानस ने पुष्पवर्षा कर राम-लक्ष्मण का स्वागत किया। कटरा चौराहे पर कंट्रोल रूम से मेले की सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की जाती रही।
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
दल में विधायक दीपक पटेल, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, कमेटी के महामंत्री उमेश केसरवानी, कोषाध्यक्ष अश्वनी केसरवानी, उपाध्यक्ष विनोद केसरवानी, आनंद अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, मंत्री शिवबाबू गुप्त, महेश चंद्र गुप्त, विपुल मित्तल, गोपाल बाबू जायसवाल, दिलीप चौरसिया, जय प्रकाश द्विवेदी, डॉ. पवन प्रजापति, आलोक गुप्त, सुजीत तिवारी आदि मौजूद रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play