Bageshwar News: त्योहारों को लेकर अलर्ट हुई फायर सर्विस, पंप की जांच – Hindustan

Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। नवरात्र, रामलीला और दशहरा उत्सव के मद्देनजर बागेश्वर फायर सर्विस अलर्ट हो गई है। संभावित अग्नि दुर्घटनाओं से निपटने के लिए रामलीला मैदानों, पूजा पंडालों और मुख्य बाजारों के समीप अग्निशमन दल तैनात किए गए हैं। सोमवार को फायर स्टेशन परिसर में तोहात्सु पंप की जांच कर उसकी कार्यक्षमता भी परखी गई। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा के निर्देश पर अग्निशमन विभाग ने त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की है। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी दिनेश चंद्र पाठक के मार्गदर्शन में फायर यूनिटों को आवश्यक उपकरणों के साथ निर्धारित स्थलों पर तैनात किया गया है। किसी भी अग्नि दुर्घटना या शॉर्ट सर्किट की सूचना मिलने पर तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।आपात

स्थिति में पानी का पर्याप्त दबाव बनाए रखने के लिए तोहात्सु पंप का तकनीकी परीक्षण किया गया, जिसमें वह सही ढंग से कार्य करता मिला। अग्निशमन अधिकारी ने कर्मचारियों को वाटर टेंडर, होज पाइप और मोटर पंपों का नियमित निरीक्षण व रखरखाव करने के निर्देश दिए। साथ ही व्यापारियों, रामलीला समितियों और आम नागरिकों से दुकानों व पंडालों में बिजली की वायरिंग और ज्वलनशील सामग्री के इस्तेमाल में सावधानी बरतने की अपील की गई है।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News