गरबा कर रहीं महिलाओं से बदसलूकी, विरोध पर थार से कुचलने की कोशिश… ग्रेटर नोएडा की सोसाइटी में दबंगई – AajTak

Feedback
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की निराला एस्पायर सोसाइटी में गरबा कार्यक्रम के दौरान हंगामे का मामला सामने आया है. सोसाइटी के सिक्योरिटी ऑफिसर ने बाहर से आए लोगों पर महिलाओं के साथ बदतमीजी करने, विरोध करने पर धमकी देने और शराब के नशे में तेज रफ्तार से गाड़ी चलाकर लोगों को कुचलने की कोशिश करने का आरोप लगाया है. आरोप है कि रोकने पर थार सवार लोग सोसाइटी का बूम बैरियर तोड़कर फरार हो गए. मामले में बिसरख थाना पुलिस ने शिकायत के अनुसार मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों खिलाफ कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है.
पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक 18 अक्टूबर की रात निराला एस्पायर सोसाइटी में गरबा कार्यक्रम चल रहा था. इसमें सोसाइटी के परिवार हिस्सा ले रहे थे. इसी दौरान चार गाड़ियों में करीब 10 लोग वहां पहुंचे. शिकायतकर्ता का आरोप है कि इनमें शामिल लोगों ने अन्य गाड़ियों को भी अंदर बुलाया और नो पार्किंग क्षेत्र में जबरन गाड़ियां खड़ी कर दीं. इसके बाद वे गरबा कार्यक्रम में पहुंचे और महिलाओं के साथ बदतमीजी करने लगे.
गाड़ी से आए और महिलाओं से करने लगे छेड़खानी
शिकायत के अनुसार जब लोगों ने इसका विरोध किया और गाड़ियां हटाने के लिए अनाउंसमेंट कराया गया तो आरोपी गाली-गलौज करने लगे. आरोप है कि इनमें से कई लोगों ने शराब पी रखी थी और सोसाइटी के निवासियों को जान से मारने की धमकी दी. शिकायतकर्ता विश्वास कुमार सिंह के मुताबिक आरोपियों को सोसाइटी से बाहर जाने के लिए कहा गया तो वे अपनी गाड़ियों में बैठकर निकलने लगे. इसी दौरान थार को तेज रफ्तार से दौड़ाया गया. आरोप है कि गार्ड और कुछ निवासियों ने गाड़ी रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने गाड़ी तेज गति से दौड़ा दी.
शिकायत में बताया गया है कि घटना रात करीब 11:05 बजे की है. थार सवार आरोपी पहले सोसाइटी के मुख्य गेट की तरफ पहुंचे. वहां गार्ड ने रोकने की कोशिश की तो वे गेट नंबर-2 की ओर भागे. आरोप है कि गेट बंद होने पर थार से उतरे एक व्यक्ति ने गेट खोलने की कोशिश की.गार्ड के रोकने पर आरोपी बूम बैरिकेड तोड़कर गाड़ी समेत फरार हो गए.
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शुरू की जांच
शिकायत में तीन अन्य गाड़ियों का भी जिक्र किया गया है. शिकायतकर्ता के अनुसार, ये गाड़ियां सोसाइटी परिसर में मौजूद थीं, जबकि थार सवार कुछ लोग मौके से फरार हो गए. शिकायत में एक व्यक्ति की पहचान सोसाइटी में रहने वाले ऐसे शख्स के रूप में बताई गई है, जिसने अपना नाम रुद्र प्रताप सिंह बताया था. शिकायतकर्ता ने आरोपियों से निवासियों की सुरक्षा को खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की है.
शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि घटना के दौरान ही सोसाइटी की ओर से 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया गया था. शिकायत में यह भी कहा गया है कि घटना से संबंधित वीडियो साक्ष्य मौजूद हैं. वहीं बिसरख थाना पुलिस ने बताया कि मामला संज्ञान में है और पुलिस ने जो तहरीर प्राप्त की है उसके अनुसार मुकलमा दर्ज कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और धारा 151 की कार्रवाई की गई है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News