जयपुर में लिव-इन पार्टनर की हत्या: फ्लैट में पड़ी मिली लाश, भारी चीज से हमला कर भागा आरोपी; पुलिस तलाश में ज… – Dainik Bhaskar

जयपुर में लिव-इन में रह रही एक महिला की लाश फ्लैट में पड़ी मिली। पुलिस को महिला के लिव-इन पार्टनर पर हत्या करने का शक है। पार्टनर घटना के बाद से ही फरार है। पत्रकार कॉलोनी थाना पुलिस ने FSL टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। और हत्या के मामले में फरार पार्
शादीशुदा होने के बाद भी लिव-इन में रह रहा था पार्टनर
SHO (पत्रकार कॉलोनी) कविता यादव ने बताया- मृतका (35) पिछले काफी समय से युवराज नाम के युवक के साथ लिव-इन पार्टनरशिप में रह रही थी। किराए से फ्लैट में रहकर दोनों टिफिन सेंटर चलाते थे। शादीशुदा होने के बाद भी युवराज अपनी पत्नी से दूर रहकर मृतका के साथ ही रहता था। घटनाक्रम के मुताबिक, रविवार रात किसी बात पर झगड़ा होने पर भारी चीज से हमला कर आरोपी युवराज ने महिला की हत्या कर दी।
फ्लैट के कमरे में लाश को छोड़कर आरोपी युवराज फरार हो गया। सोमवार सुबह करीब 10 बजे आस-पड़ोसी के फ्लैट पर जाने पर कमरे में महिला की लाश पड़ी मिली।
हत्या की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर FSL टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। लिव-इन-पार्टनर युवराज के महिला की हत्या कर भागने के शक पर उसकी तलाश में पुलिस टीमें लगाई गई है।

—-
ये खबर भी पढ़ें…
यूपी से चाची को भगाकर लाया,अफेयर के शक में हत्या:शव घर में गाड़कर मंदिर दर्शन करने गया था; पुलिस से बोला- सुसाइड किया
जयपुर में प्रेग्नेंट महिला की हत्या कर शव को मकान के लॉन में गाड़ने वाले आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को पकड़ लिया। आरोपी रिश्ते में लगने वाली चाची को यूपी से भगाकर लाया था। अफेयर के शक में उसने गला दबाकर हत्या कर दी और शव को जमीन में गाड़ दिया। (पूरी खबर पढ़ें)
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News