लुधियाना| एचवीएम कॉन्वेंट स्कूल में दशहरा पर्व बड़े उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को त्योहार के सांस्कृतिक महत्व और बुराई पर अच्छाई की विजय के संदेश से परिचित करवाना था। कार्यक्रम का शुभारंभ विशेष प्रातःकालीन सभा से
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण किंडरगार्टन की शिक्षिकाओं द्वारा प्रस्तुत कठपुतली शो रहा, जिसके माध्यम से सत्य, अच्छाई और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया। उत्सव ने विद्यार्थियों को ईमानदारी, दयालुता और साहस जैसे गुण अपनाने के लिए प्रेरित किया। स्कूल प्रबंधन समिति के चेयरमैन दिलबाग सिंह, डायरेक्टर मीना शर्मा और प्रिंसिपल मनिंदर कौर ने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.