हुंडई अपने पोर्टफोलियो में ऑल न्यू बेयोन (Bayon) जोड़ने वाली है। यह कार 26 अक्टूबर को लॉन्च की जाएगी। हालांकि, लॉन्च से पहले इस SUV की यूनिट कंपनी की डीलरशिप पर पहुंचने लगी हैं। जिसके इसकी ऑनलाइन फोटोज लीक हो गई हैं। ये पहला मौका है जब इसकी रियल वर्ल्ड इमेज सामने आई है। इन फोटोज के सामने आने से इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर का खुलासा भी हो गया है। यह 4.2 मीटर लंबी SUV है, जो कंपनी के भारतीय पोर्टफोलियो में वेन्यू और क्रेटा के बीच जगह बनाएगी। कंपनी इसकी बुकिंग 11,000 रुपए के टोकन अमाउंट पर शुरू कर चुकी है।
हुंडई बेयोन के एक्सटीरियर की बात करें तो सामने से देखने पर यह काफी शार्प नजर आती है। इसका रेड कलर बॉडी पर बने कट्स और पैनल इसे एक बेहतरीन लुक देते हैं। वहीं, ब्लैक क्लैडिंग और सिल्वर बंपर इंसर्ट्स इसे एक दमदार SUV बनाते हैं। कार के बोनट के किनारे पर पतली ‘H-एज’ LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स (DRL) लगी हैं, जिनके बाहरी सिरों पर वर्टिकल लाइट्स दी गई हैं। एक ब्लैक पट्टी दोनों तरफ को जोड़ती है, जो SUV की चौड़ाई को हाइलाइट करती है।
₹ 9.79 – 15.49 लाख
₹ 11.49 – 21.59 लाख
₹ 10.32 – 18.99 लाख
₹ 10 – 19 लाख
कार के मुख्य हेडलैम्प्स नीचे की तरफ लगे हैं, जो एक चौड़ी ग्रिल के दोनों तरफ स्थित हैं। ब्लैक बंपर और सिल्वर इंसर्ट्स इसके फ्रंट को एक रग्ड लुक देते हैं, जबकि बोनट पर बनी दो प्रमुख क्रीज इसे एक क्लियर शेप देती हैं। ये सभी फीचर्स मिलकर बेयोन को हुंडई की SUV रेंज में एक अलग पहचान देते हैं। कार में मजबूत क्लैडिंग और जियोमेट्रिक डिजाइन वाले एलॉय व्हील्स दिए हैं। पीछे की तरफ, बेयोन में फ्रंट की तरह ही हॉरिजॉन्टल और वर्टिकल लाइटिंग थीम देखने को मिलती है।
टेलगेट पर एक पतली ब्लैक स्ट्रिप है, जिसके दोनों सिरों पर लाइट्स लगी हैं। हुंडई के लोगो के नीचे ‘BAYON’ लिखा हुआ है। इसके पिछले बंपर में एक बड़ा ब्लैक हिस्सा है, जिसके कोनों पर सिल्वर इंसर्ट्स दिए गए हैं। इसमें रूफ स्पॉइलर, रियर वाइपर, शार्क-फिन एंटीना और पार्किंग सेंसर्स भी नजर आते हैं। इसका काफी हद तक सीधा टेलगेट और चौड़ा रियर डिजाइन, इस SUV को सड़क पर एक मजबूत और स्थिर लुक देता है।
डीलरयार्ड से बेयोन के जो फोटो सामने आए हैं उसमें कार का इंटीरियर भी नजर आ रहा है। इसके डैशबोर्ड और सेंटर कंसोल काफी पास से दिखाई दे रहे हैं। कार के अंदर डुअल-टोन केबिन देखने को मिल रहा है, जिसमें नीचे का हिस्सा हल्के रंग का है, जबकि डैशबोर्ड पर डार्क कलर दिख रहा है। इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इंफोटेनमेंट डिस्प्ले सामने की तरफ लगे हैं। हुंडई ने पुष्टि की है कि इसमें 12.3-इंच की दो स्क्रीन मिलेंगी, जो एक कर्व्ड पैनोरमिक पैनल में लगी हैं। इंफोटेनमेंट स्क्रीन के नीचे फिजिकल शॉर्टकट बटनों की एक लंबी कतार है। इनमें मीडिया, मैप और होम कंट्रोल के साथ-साथ हैजर्ड स्विच और रोटरी नॉब शामिल हैं।
सेंट्रल क्लाइमेट-कंट्रोल पैनल दो वर्टिकल AC वेंट के बीच में फिक्स है, जिसके निचले हिस्से में एक बड़ा रोटरी कंट्रोल दिया गया है। इसके नीचे दो USB-C पोर्ट और एक स्टोरेज एरिया भी दिखाई देता है। ऑटोमैटिक गियर सिलेक्टर से पता चलता है कि यह गाड़ी IVT वर्जन है, जबकि ड्राइवर की तरफ के फोटोज में स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल और पुश-बटन स्टार्ट नजर आ रहे हैं। ड्राइवर डोर पर विंडोज कंट्रोल के साथ ORVM कंट्रोल पैनल भी नजर आ रहा है।
AI और कनेक्टेड फीचर्स से लैस
बेयॉन में कंपनी टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमान करने वाली है। हुंडई ने एक जेनरेटिव AI वॉयस असिस्टेंट की पुष्टि की है, जिसमें Perplexity और SoundHound AI टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। यह अंग्रेजी में बातचीत के जरिए दिए गए इंस्ट्रक्शन को समझ सकता है। इसके अलावा, 500 से ज्यादा ऑफलाइन वॉयस कमांड का एक अलग सेट भी है, जो हिंदी और हिंग्लिश सहित 6 भाषाओं को सपोर्ट करता है। कार में NVIDIA-एक्सेलरेटेड ‘कनेक्टेड कार नेविगेशन कॉकपिट’ भी दिया गया है। साथ ही, इसमें 70 से ज्यादा ब्लूलिंक कनेक्टेड फीचर्स भी मौजूद हैं। इसमें ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट भी मिलेगा।
बेयोन के इंजन ऑप्शन
हुंडई बेयोन में 1.5-लीटर, 4-सिलेंडर MPi पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 115 PS की पावर और 144 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ग्राहकों के पास 6-स्पीड मैनुअल या IVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलेगा। इसमें हाइब्रिड और CNG ऑप्शन मिलेगा या नहीं, इसका खुलासा 26 अक्टूबर को होगा।
नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play