देसी ब्रांड लाया 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, 3D कर्व्ड डिस्प्ले और 50MP कैमरा भी; इतनी है कीमत – Hindustan

₹199990
और जाने
₹165499
और जाने
₹163990
और जाने
₹162990
और जाने
₹164990
और जाने

Lava Aura Curve 5G launched in india: लावा ने अपने नए स्मार्टफोन के तौर पर भारतीय बाजार में Lava Aura Curve को लॉन्च कर दिया है, जो 5G सपोर्ट के साथ आता है। मीडियाटेक प्रोसेसर और लावा के इन-हाउस ‘Vayu AI’ से लैस इस फोन में कई शानदार खूबियां हैं, जैसे कि वीगन लेदर बैक, एक बेहतरीन कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, पीछे की तरफ एक छोटी स्क्रीन और 6000mAh की बैटरी। वर्चुअल रैम के साथ इस फोन में कुल 12GB तक रैम का सपोर्ट मिलता है। अगर आप भी कर्व्ड डिस्प्ले वाला फोन तलाश रहे हैं, तो यह फोन एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। कितनी है इस फोन की कीमत और इसमें क्या-क्या खास है, चलिए डिटेल में बताते हैं सबकुछ…

₹165499
और जाने
₹165499
और जाने

नए ऑरा कर्व 5G स्मार्टफोन की कीमत 23,999 रुपये होगी और यह पूरे भारत में लावा के ऑफलाइन रिटेल नेटवर्क के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध है। कंपनी फोन पर 1 साल की रिप्लेसमेंट वारंटी और एक्सेसरीज पर 6 महीने की वारंटी दे रही है। फोन का हिम सिल्वर और अंबर ब्लू जैसे कलर्स में खरीदा जा सकता है।

कंपनी इस स्मार्टफोन के लिए ‘फ्री सर्विस एट होम’ की सुविधा भी देती है, जिसके तहत पूरे भारत में ग्राहकों को घर बैठे आफ्टर-सेल्स सर्विस मिल सकती है।

नए लावा ऑरा कर्व स्मार्टफोन में 6.67 इंच का 3D कर्व्ड एमोलेड स्क्रीन है, जो 2400×1080 पिक्सेल फुल एचडी प्लस रिजॉल्यूशन, 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 1100 निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट करती है। फोन में मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 7100 चिपसेट दिया गया है, जिसे 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। इस फोन में 6GB तक वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे कुल रैम 12GB तक बढ़ जाती है। यह एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। कंपनी का कहना है कि इस फोन का AnTuTu स्कोर 800,000 से ज्यादा है। कंपनी का कहना है कि यह फोन दो साल तक एंड्रॉयड ओएस अपग्रेड और तीन साल तक सिक्योरिटी अपडेट प्राप्त करने के लिए एलिजिबल है। कंपनी का कहना है कि लावा का इन-हाउस ‘Vayu AI’ कई स्मार्ट फीचर्स उपलब्ध कराता है, जबकि इसमें मौजूद IR ब्लास्टर की मदद से फोन को TV और एयर कंडीशनर के रिमोट के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है।

इसके कैमरा स्पेसिफिकेशन पर गौर करें तो स्मार्टफोन में Sony IMX752 सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सेल का डुअल AI रियर कैमरा सेटअप है। रियर कैमरा 79° फील्ड ऑफ व्यू, 10× डिजिटल जूम, 5P लेंस और f/1.8 अपर्चर प्रदान करता है। 30fps पर 2K रिजॉल्यूशन तक वीडियो रिकॉर्डिंग और 120fps पर 720p रिजॉल्यूशन पर स्लो मोशन रिकॉर्डिंग का सपोर्ट शामिल है। फ्रंट में 13 मेगापिक्सेल का सेल्फी कैमरा मौजूद है। कैमरे में नाइट मोड, प्रो वीडियो, डुअल-व्यू वीडियो, मोशन फोटो और स्पोर्ट्स मोड जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

इस फोन में 6000mAh की बैटरी है, जो 45W तक फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, और दावा किया गया है कि एक बार फुल चार्ज करने पर यह 660 मिनट तक यूट्यूब प्लेबैक दे सकती है। कंपनी का दावा है कि फोन स्टैंडबाय मोड में 720 घंटे तक एक्टिव रह सकता है, यानी अगर आप फोन को फुल चार्ज करके रख देते हैं और इस्तेमाल नहीं करते हैं, तो भी बैटरी 720 घंटे तक बनी रहेगी। कंपनी का कहना है कि बॉक्स में 33W का चार्जर मिलेगा।

इसके डिजाइन के बारे में, लावा ऑरा कर्व में वेगन-लेदर बैक फिनिश और रियर मिनी डिस्प्ले है, जैसा कि हमने हाल ही में लॉन्च हुए लावा विराट कर्व में देखा है। यह सेकेंडरी डिस्प्ले समय, बैटरी लेवल, वॉल्यूम, नोटिफिकेशन्स, इमोजी, लोगो और कस्टम मैसेज दिखा सकता है। फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर और डुअल माइक नॉइज कैंसिलेशन का सपोर्ट भी है।

इसमें Al-Si DT स्टार 2 कवर ग्लास के साथ आयरनगार्ड प्रोटेक्शन, IP64 स्प्लैश और डस्ट रेजिस्टेंस, और MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन दिया गया है, जो इसे टिकाऊ बनाता है। साथ ही, कंपनी इस स्मार्टफोन के लिए ‘फ्री सर्विस एट होम’ की सुविधा भी देती है, जिसके तहत पूरे भारत में ग्राहकों को घर बैठे आफ्टर-सेल्स सर्विस मिल सकती है।

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News