सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया में कोर्ट मास्टर पदों पर भर्ती का एलान, 25 अक्टूबर से ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन – sci vacancy 2026 recruitment for court master positions announced at the supreme court of india online applications to o – Jagran

सुप्रीम कोर्ट में कोर्ट मास्टर के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। भर्ती में चयनित होने वाले युवाओं को …और पढ़ें
Supreme Court of India Recruitment 2026
सुप्रीम कोर्ट में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका।
SCI Court Master Recruitment 2026 के लिए आवेदन 25 अक्टूबर से होंगे स्टार्ट।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया (SCI) में कोर्ट मास्टर (Court Master) के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन 25 अक्टूबर से स्टार्ट हो जायेंगे जो निर्धारित अंतिम तिथि 15 नवंबर 2026 तक जारी रहेंगे। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवा तय तिथियों के अंदर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से ग्रेजुएशन किया हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी की शॉर्टहैंड स्पीड 120 शब्द प्रति मिनट एवं कंप्यूटर टाइपिंग स्पीड 40 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए। उम्मीदवार के पास 5 वर्ष कार्य करने का अनुभव भी होना चाहिए।
इसके अलावा अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 30 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 45 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी। उम्र की गणना 1 अक्टूबर 2026 को ध्यान में रखकर की जाएगी।
इस भर्ती में आवेदन के साथ अनरिजर्व श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को 1500 रुपये शुल्क जमा करना होगा। एससी, एसटी, ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये निर्धारित किया गया है। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन ऑब्जेक्टिव टाइप टेस्ट एवं शॉर्टहैंड टेस्ट (इंग्लिश) के माध्यम से किया जायेगा। चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पे-लेवल 11 के अनुसार 67,700 से 2,08,700 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जायेगा। शुरुआती वेतन 67,700 रुपये प्रतिमाह मिलेगा।
यह भी पढ़ें- Railway Bharti 2026: आरआरबी एनटीपीसी यूजी भर्ती के लिए शुरू हुए आवेदन, 12th पास युवा रेलवे में जॉब के लिए करें अप्लाई

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News