होंडा CR-V अपने समय की एक धाकड़ एसयूवी थी। इसे एक प्रीमियम एसयूवी के तौर पर जाना जाता है। कंपनी ने साल 2020 में इसका प्रोडक्शन बंद कर दिया था, लेकिन अब इसकी भारत में वापसी की खबर सामने आई है। Cartoq की रिपोर्ट रिपोर्ट के मुताबिक, होंडा न्यू जेनरेशन CR-V को 2028 तक भारत में लॉन्च कर सकती है। इस बार एसयूवी में स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन मिलने की उम्मीद है। इसे CBU के तौर पर भारत में ऑफर किया जा सकता है। इस वजह से इसकी कीमत भी प्रीमियम हो सकती है।
फिलहाल भारत में होंडा के एसयूवी पोर्टफोलियो में ZR-V और एलिवेट शामिल हैं। CR-V की वापसी के बाद यह कंपनी की इंडियन रेंज की फ्लैगशिप एसयूवी बन सकती है। ग्लोबल मार्केट में इसका 6th जेनरेशन सेल किया जा रहा है, जिसे 2026 मॉडल ईयर के लिए अपडेट भी किया गया है। भारत में भी इसी अपडेटेड मॉडल को लाए जाने की उम्मीद है।
₹ 47.99 लाख
₹ 46.9 – 48.9 लाख
₹ 47.5 लाख
₹ 49 लाख
₹ 49 लाख
₹ 49.9 लाख
नई होंडा CR-V में 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर डायरेक्ट-इंजेक्शन पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है। यह एटकिंसन साइकिल पर काम करेगा और इसके साथ नई जेनरेशन का टू-मोटर e हाइब्रिड सिस्टम दिया जा सकता है। इसमें एक इलेक्ट्रिक मोटर व्हील्स को पावर देगी, जबकि दूसरी जेनरेटर का काम करेगी। इस पावरट्रेन का कंबाइन्ड आउटपुट करीब 204 bhp और 334 Nm हो सकता है।
इस सेटअप से बेहतर परफॉर्मेंस के साथ फ्यूल एफिशिएंसी पर भी ध्यान दिया जाएगा। नई CR-V में इलेक्ट्रिक ऑल-व्हील ड्राइव यानी e-AWD सिस्टम भी मिलने की उम्मीद है। इसमें अलग इलेक्ट्रिक मोटर रियर व्हील्स को पावर दे सकती है। इससे खराब रास्तों पर बेहतर ट्रैक्शन मिलने के साथ केबिन के फर्श पर बीच में बड़ा ट्रांसमिशन टनल रखने की जरूरत भी कम हो सकती है।
नई CR-V का केबिन मॉडर्न फीचर्स से लैस हो सकता है। इसमें 15-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस ऐपल कारप्ले और ऐंड्रॉयड ऑटो, 360-डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड सीट्स और पैनोरमिक सनरूफ मिलने की उम्मीद है। सेफ्टी के लिए इसमें लेवल-2 ADAS दिया जा सकता है। इसमें अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीपिंग असिस्ट और ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इंटरनेशनल मॉडल में कंपनी 10 एयरबैग तक ऑफर करती है। हालांकि, भारत आने वाले मॉडल के फीचर्स के बारे में अभी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है।
होंडा ने CR-V को पहली बार 2003 में भारत में लॉन्च किया था। इसके बाद 2006, 2013 और 2018 में इसके न्यू जेनरेशन मॉडल आए। शुरुआत में इसे CBU के तौर पर इंपोर्ट किया जाता था, लेकिन 2013 में कंपनी ने इसके पार्ट्स भारत लाकर ग्रेटर नोएडा प्लांट में असेंबल करना शुरू कर दिया था। साल 2020 में प्लांट बंद होने के साथ CR-V का प्रोडक्शन भी खत्म हो गया था।
(Photo: New Era)
प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play