RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- आने वाले समय में भी देश… – ABP News

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने स्थापना दिवस पर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने लिखा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सेवा, राष्ट्र निर्माण और सामाजिक प्रतिबद्धता का गौरवशाली शताब्दी वर्ष पूर्ण किया है.
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस के विशेष अवसर पर सभी स्वयंसेवकों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं! मैं उन सभी विभूतियों को भी नमन करता हूं, जिन्होंने अपने अथक परिश्रम और सेवाभाव से संघ को सींचा और संवारा है.
Today, on the special occasion of RSS Sthapana Divas, my greetings to all Swayamsevaks. I also pay homage to all those greats who have nurtured the RSS over the years. The RSS has completed a remarkable century of service, nation-building and social harmony. Countless Swayamsevaks have worked for society with a deep sense of duty and a nation-first spirit. May this spirit keep strengthening national development in the times to come. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस के विशेष अवसर पर सभी स्वयंसेवकों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं! मैं उन सभी विभूतियों को भी नमन करता हूं, जिन्होंने अपने अथक परिश्रम और सेवाभाव से संघ को सींचा और संवारा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सेवा, राष्ट्र निर्माण और सामाजिक प्रतिबद्धता का गौरवशाली शताब्दी वर्ष पूर्ण किया है। अनगिनत स्वयंसेवकों ने अपने समर्पण, कर्तव्य-निष्ठा और राष्ट्र-प्रथम की भावना से सदैव समाज के उत्थान के लिए कार्य किया है। मुझे विश्वास है कि यह भावना आने वाले समय में भी देश को और सशक्त एवं सुदृढ़ करेगी। @RSSorg

समाज के उत्थान के लिए काम किया
उन्होंने आगे लिखा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सेवा, राष्ट्र निर्माण और सामाजिक प्रतिबद्धता का गौरवशाली शताब्दी वर्ष पूर्ण किया है. अनगिनत स्वयंसेवकों ने अपने समर्पण, कर्तव्य-निष्ठा और राष्ट्र-प्रथम की भावना से सदैव समाज के उत्थान के लिए कार्य किया है. मुझे विश्वास है कि यह भावना आने वाले समय में भी देश को और सशक्त एवं सुदृढ़ करेगी.
पीएम मोदी के अलावा उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों ने स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं दी हैं. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट किया, “राष्ट्र को आराध्य, समाज को परिवार और सेवा को साधना मानकर मां भारती के परम वैभव के लिए समर्पित, विश्व के सबसे विशाल सांस्कृतिक संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस की कोटि-कोटि स्वयंसेवकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. व्यक्ति से समाज और समाज से राष्ट्र तक ‘इदं राष्ट्राय इदं न मम’ का भाव जगाती यह राष्ट्र-साधना माँ भारती के परम वैभव की अखंड यात्रा है. भारत माता की जय.
राष्ट्र को आराध्य, समाज को परिवार और सेवा को साधना मानकर माँ भारती के परम वैभव के लिए समर्पित, विश्व के सबसे विशाल सांस्कृतिक संगठन @RSSorg के स्थापना दिवस की कोटि-कोटि स्वयंसेवकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। व्यक्ति से समाज और समाज से राष्ट्र तक ‘इदं राष्ट्राय इदं न मम’ का भाव जगाती यह राष्ट्र-साधना माँ भारती के परम वैभव की अखंड यात्रा है। भारत माता की जय।

सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर लिखा, “अनुशासन, सेवा और राष्ट्रीय चेतना के प्रतीक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की 101वीं वर्षगांठ पर सभी स्वयंसेवकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के दूरदर्शी नेतृत्व में बोया गया राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रूपी बीज एक विशाल वृक्ष बन चुका है, जिसकी शाखाएं देश के कोने-कोने तक फैली हैं. प्रतिदिन की शाखा से शुरू हुई यह यात्रा आज सेवा, शिक्षा, आपदा राहत और सामाजिक समरसता जैसे अनेक क्षेत्रों में स्वयंसेवकों के निःस्वार्थ योगदान के रूप में दिखाई देती है.
अनुशासन, सेवा और राष्ट्रीय चेतना के प्रतीक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की 101वीं वर्षगांठ पर सभी स्वयंसेवकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। परम पूज्य डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जी के दूरदर्शी नेतृत्व में बोया गया राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रूपी बीज एक विशाल वृक्ष बन चुका है, जिसकी शाखाएं देश के कोने-कोने तक फैली हैं। प्रतिदिन की शाखा से शुरू हुई यह यात्रा आज सेवा, शिक्षा, आपदा राहत और सामाजिक समरसता जैसे अनेक क्षेत्रों में स्वयंसेवकों के निःस्वार्थ योगदान के रूप में दिखाई देती है। @RSSorg

ये भी पढ़ें: ‘बांग्लादेश की तरह भारत में भी कोशिश’, रिजीम चेंज को लेकर क्या बोले मोहन भागवत
दीक्षा छाबड़ा ABP live.Com में सीनियर कॉपी एडिटर हैं. यहां ये  न्यूज डेस्क का हिस्सा हैं. दीक्षा को देश, विदेश और एंटरटेनमेंट की दुनिया में काफी दिलचस्पी है. वो इन सभी के बारे में लिखती हैं. इन्हें पत्रकारिता के जगत में 9 साल पूरे हो चुके हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ की थी. इसके बाद से ये इंडिया टीवी, टीवी9 जैसी संस्थाओं में एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर चुकी हैं. दीक्षा ने अपनी पढ़ाई इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट से की है.
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News