बड़ावली में नवरात्रि महोत्सव पर भक्तों ने खेला गरबा: आज शोभायात्रा के साथ होगा जवारे का विसर्जन, रात में नि… – Dainik Bhaskar

बड़ावली ग्राम पंचायत के मां अम्बे चौक मंदिर परिसर में शारदीय नवरात्रि महोत्सव की धूम है। देवी आराधना के इस पर्व पर मंदिरों में दर्शन-पूजन और गरबा कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं का उत्साह दिखा।
सोमवार रात नवमी पर मां अम्बे चौक मंदिर में श्रद्धालु पहुंचे। माता रानी के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में सेब बांटे गए।
आयोजकों ने इस संबंध में बताया कि आज मंगलवार दोपहर 4 बजे मां अम्बे चौक मंदिर से शोभायात्रा निकलेगी। यह अम्बे चौक से निचला चौराहा, ब्राह्मण मोहल्ला, जैन मंदिर होते हुए बस स्टैंड पहुंचेगी। इसके बाद तालाब परिसर में जवारों का विसर्जन होगा। मंगलवार रात 8 बजे अम्बे चौक प्रांगण में इनामी ड्रॉ होगा। इसमें चयनित लोगों को कई इनाम दिए जाएंगे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News