Asian Champions Trophy 2026 का आयोजन पंजाब के जालंधर और मोहाली में होने वाला है। भारत इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है, जिसमें 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं। 27 अक्टूबर से इस एशियाई हॉकी टूर्नामेंट की शुरुआत हो रही है। 5 नवंबर को एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल खेला जाएगा। इस पुरुष एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर आयोजकों ने बड़ा ऐलान दर्शकों के लिए किया है। इस टूर्नामेंट के सभी मैचों में दर्शकों को मुफ्त प्रवेश मिलेगा। हॉकी इंडिया ने मंगलवार 20 अक्टूबर को यह घोषणा की है।
जालंधर स्थित ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम और मोहाली स्थित ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में कुल मिलाकर 20 मैच खेले जाएंगे। लीग चरण के सभी मैच का आयोजन 27 अक्टूबर से दो नवंबर तक जालंधर में होना है, जबकि एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल्स और फाइनल मुकाबले मोहाली में आयोजित होंगे। दोनों सेमीफाइनल मैच चार नवंबर को और फाइनल मैच पांच नवंबर को मोहाली में आयोजित होगा।
अगर आप सीधे स्टेडियम जाएंगे और सोचेंगे कि मैच आप फ्री में देख पाएंगे तो आपको निराशा हाथ लगेगी। दर्शकों के लिए एंट्री तो फ्री है, लेकिन इसके लिए उन्हें एक तरीका अपनाना होगा। उन्हें स्टेडियम में एंट्री के लिए ऑनलाइन पास की जरूरत होगी। हॉकी इंडिया के ऑनलाइन टिकट पार्टनर ‘टिकटजेनी’ पर रजिस्ट्रेशन कराकर अपने निशुल्क प्रवेश पास प्राप्त कर सकते हैं। आपको ऑनलाइन पास के लिए कुछ जरूरी डिटेल्स भरने होंगे और उसके बाद आप टिकट फ्री में हासिल कर पाएंगे।
भारतीय हॉकी टीम के इस टूर्नामेंट में मैचों की बात करें तो हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली टीम अपना पहला मैच 27 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगा, जबकि इसके बाद भारतीय टीम को 29 अक्तूबर को चीन से भिड़ना होगा, जबकि अगले दिन यानी 30 अक्तूबर को जापान से दो-दो हाथ करना है। अगला मुकाबला भारत का अगले ही दिन यानी एक नवंबर को मलेशिया के खिलाफ है और 2 नवंबर को भारतीय हॉकी टीम को दक्षिण कोरिया का सामना करना है। इसके बाद देखा जाएगा कि कौन सी चार टीमें टॉप 4 में फिनिश करेंगी और फिर सेमीफाइनल मैच मोहाली में खेले जाएंगे।
इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान के भी आने की उम्मीद थी, लेकिन पाकिस्तान ने इस प्रतियोगिता से पीछे हटने का फैसला किया था। पाकिस्तान की जगह बांग्लादेश को आयोजकों ने सीधी एंट्री टूर्नामेंट में दे दी। पाकिस्तान की कोई भी टीम भारत नहीं आना चाहती है, क्योंकि दोनों देशों के रिश्ते अच्छे नहीं हैं। क्रिकेट में तो दोनों देशों के खिलाड़ी हाथ तक नहीं मिलाते हैं।
विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर ‘खबर नॉन स्टॉप’ से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट ‘कैच न्यूज’ में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद ‘डेली हंट’ में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। ‘दैनिक जागरण’ की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play