NPS Central हुआ लाइव, अब पेंशन मैनेज करना होगा आसान – ABP News

अगर आप नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) में निवेश करते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. क्योंकि अब आपको पेंशन से जुड़े कई कामों के लिए अलग-अलग पोर्टल पर जाने की जरूरत नहीं होगी. पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) ने NPS Central नाम से एक नया डिजिटल प्लेटफॉर्म शुरू किया है. इसकी मदद से ग्राहक एक ही जगह से अपने पेंशन खाते की जानकारी देख सकेंगे और निवेश से जुड़े कई काम कर पाएंगे.
इस प्लेटफॉर्म को 1 अक्टूबर 2026 को NPS दिवस के मौके पर लॉन्च किया गया था. इसका मकसद पेंशन सेवाओं को आसान बनाना और ग्राहकों को एक ही जगह पर जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना है. आइए जानते हैं कि NPS Central से ग्राहकों को क्या-क्या फायदे मिलेंगे.
क्या है NPS Central?
NPS Central एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली के ग्राहक अपने खाते और निवेश से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं. इस प्लेटफॉर्म को तीन सेंट्रल रिकॉर्डकीपिंग एजेंसियों (CRA) प्रोटियन, केफिनटेक और CAMS ने मिलकर तैयार किया है.
NPS Central पर मिलेंगी ये सुविधाएं
नए ग्राहकों के लिए भी आसान होगी प्रक्रिया
नपस में नया खाता खोलने वालों को AI की मदद से पंजीकरण की सुविधा मिलेगी. पहचान सत्यापन के लिए सेंट्रल KYC (CKYC) और डिजीलॉकर का इस्तेमाल किया जा सकेगा. AI असिस्टेंट ग्राहकों के सवालों के जवाब देने में भी मदद करेगा. सफल पंजीकरण के बाद इलेक्ट्रॉनिक PRAN (e-PRAN) और जरूरी खाता सेवाओं का एक्सेस मिलेगा. हालांकि, लागू नियमों और शर्तों के मुताबिक पंजीकरण शुल्क शून्य है.
आपके शहर से खत्म होंगे गैस सिलेंडर, इस राज्य में बनेंगे LPG फ्री मोहल्ले

जेबा परवीन पिछले करीब दो साल से ABP न्यूज़ के डिजिटल विंग में बतौर कंसल्टेंट काम कर रही हैं. इन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इसी चैनल में एक इंटर्न के रूप में की थी. उनके बेहतरीन काम को देखते हुए चैनल ने उन्हें कंसल्टेंट की ज़िम्मेदारी सौंपी. इन्होंने लंगट सिंह कॉलेज (मुजफ्फरपुर)  से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन (BMC) किया है. जेबा यूटिलिटी की खबरों की एक्सपर्ट हैं
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News