एआईबीई 22 एग्जाम 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 27 अक्टूबर निर्धारित है। ऐसे में अभी तक फॉर्म न …और पढ़ें
ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन 22
एआईबीई 22 एग्जाम के लिए जल्द कर लें रजिस्ट्रेशन।
27 अक्टूबर है फॉर्म भरने की लास्ट डेट।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE 22) 2026 के लिए आवेदन की लास्ट डेट 27 अक्टूबर 2026 निर्धारित है। ऐसे में जो भी युवा लॉ कर चुके हैं और प्रैक्टिस के लिए सर्टिफिकेट हासिल करना चाहते हैं वे इस एग्जाम में शामिल होने के लिए जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। तय तिथि के बाद रजिस्ट्रेशन विंडो क्लोज कर दी जाएगी।
इस परीक्षा को पास करने वाले युवाओं को वकालत करने के लिए सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस (CoP) प्रदान किया जाता है। इस एग्जाम का आयोजन अब हर साल दो बार करवाया जाएगा जिसमें शामिल होने के लिए उम्मीदवार का बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ में स्नातक (3 वर्षीय एलएलबी/ 5 वर्षीय एलएलबी) पास होना अनिवार्य है।
फॉर्म भरने की लास्ट डेट में कुछ ही दिन शेष हैं। कई बार अंतिम दिनों में आवेदन करने में वेबसाइट पर परेशानी भी हो सकती है। ऐसे में इससे बचने के लिए उम्मीदवार बिना देरी करते हुए पहले ही आवेदन कर लें। फॉर्म स्वयं ही ऑनलाइन माध्यम से घर बैठे भरा जा सकता है। आवेदन की स्टेप्स एवं डायरेक्ट लिंक नीचे दिया जा जा रहा है।
एप्लीकेशन फॉर्म भरने के साथ कैटेगरी के अनुसार निर्धारित फीस जमा करना अनिवार्य है। बिना शुल्क के फॉर्म स्वीकार नहीं किये जायेंगे। जनरल, ईडब्ल्यूएस एवं ओबीसी वर्ग को फीस के रूप में 3560 रुपये वहीं एससी, एसटी वर्ग को 2560 रुपये जमा करना होगा। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) द्वारा एआईबीई 22 एग्जाम का आयोजन 29 नवंबर को करवाया जायेगा। एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड 14 नवंबर को जारी होंगे और रिजल्ट की घोषणा 7 से 10 जनवरी 2026 के बीच की जाएगी।
इस परीक्षा को क्वालीफाई करने के लिए जनरल एवं ओबीसी वर्ग को पास होने के लिए 45 परसेंट, एससी, एसटी एवं पीडब्ल्यूडी वर्ग को 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया में कोर्ट मास्टर पदों पर भर्ती का एलान, 25 अक्टूबर से ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन