Prayagraj Maha Kumbh Mela 2025 Live Updates: मौनी अमावस्या के एक दिन पहले 2 बजे तक बुधवार को 2.39 करोड़ लोग महाकुंभ स्नान कर चुके थे. इसमें 10 लाख के करीब कल्पवासी को जोड़ा गया. इस तरह 17 करोड़ से ज्यादा लोग स्नान कर चुके हैं. मौनी अमावस्या पर अखाड़ों के स्नान का क्रम तय हो गया है. मकर संक्रांति की तरह मौनी अमावस्या पर स्नान करोड़ों का सैलाब उमड़ा है.
Trending Photos
Maha Kumbh Mela 2025 Live Updates: महाकुंभ में मौनी अमावस्या के शाही स्नान के पहले ही कुल स्नानार्थियों का आंकड़ा 17 करोड़ के पार पहुंच गया है. यूपी सरकार के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को 28 जनवरी दोपहर 2 बजे तक 2.39 करोड़ लोगों ने संगम में डुबकी लगाई थी. इसमें 10 लाख के करीब कल्पवासी शामिल थे. जबकि 27 जनवरी तक कुल स्नान करने वाले 14.76 करोड़ थे. इस तरह 17 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु अब तक महाकुंभ स्नान कर चुके हैं.
महाकुंभ संबंधित ताजा समाचार के लिए जी न्यूज से जुड़े रहें. यहां पढ़ें Mahakumbh 2025 और Prayagraj News in Hindi सबसे पहले ZEE UP-UK पर. उत्तर प्रदेश की हर ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट न्यूज हमारे पास, पाएं यूपी के नवीनतम समाचार और सबसे पहले खबर.
Mahakumbh Mela LIVE updates: महाकुंभ मेले में सुरक्षा के भारी इंतजाम
मौनी अमावस्या पर संगम नो फ्लाइंग जोन घोषित है, यानी कोई भी ड्रोन नहीं उड़ा सकेगा. ड्रोन उड़ाने पर उसे पुलिस के एंटी ड्रोन मार गिराएंगे. एक लाख पुलिसकर्मी और पैरा मिलिट्री फोर्स के जवान तैनात रहेंगे. SDRF-NDRF और फायर के जवान मुस्तैद रहेंगे. मेला क्षेत्र में 2750 AI CCTV कैमरे लगाए गए हैं. लगभग 100 VMD स्क्रीन लगाए गए हैं. महाकुंभ को 10 जोन, 25 सेक्टर, 56 थाने और 155 चौकी में विभाजित किया गया है.
Mahakumbh Total Snan LIVE updates: महाकुंभ स्नान का आंकड़ा 17 करोड़ के पार
महाकुंभ में मौनी अमावस्या के अमृत स्नान के पहले ही संगम में डुबकी लगाने वालों का आंकड़ा रिकॉर्ड 17 करोड़ के पार पहुंच गया है. यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, 28 जनवरी दोपहर 2 बजे तक 2.39 करोड़ लोग संगम में डुबकी लगा चुके थे. इसमें 10 लाख के करीब कल्पवासी भी हैं. 27 जनवरी तक कुल स्नानार्थी 14.76 करोड़ थे. इस तरह 17.13 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु महाकुंभ स्नान कर चुके हैं.
Mahakumbh Mauni Amawasya LIVE updates: महाकुंभ शाही स्नान के लिए मौनी अमावस्या पर उमड़ा सैलाब
मौनी अमावस्या को लेकर कुंभ क्षेत्र के सभी घाटों पर विशेष इंतजाम किए गए हैं. वाटर बैरिकेडिंग लगाई गई है ताकि लोग गहरे पानी में न जाएं. मौनी अमावस्या (Mahakumbh Mauni Amawasya Snan Time and Date) को लेकर लाखों की तादाद में श्रद्धालु आज ही से संगम पहुंच गए हैं. संगम पर श्रद्धालुओं का विहंगम दृश्य दिखाई दे रहा है.
Mahakumbh Mela 2025 LIVE updates: नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत भी संगम में डुबकी लगाने पहुंचे
आस्था के महाकुंभ में नीति आयोग के सीईओ रहे अमिताभ कांत ने भी त्रिवेणी की पावन जलधारा में डुबकी लगाई. जी मीडिया से एक्सक्लूसिव बातचीत में अमिताभ कांत ने कहा कि हर दिन करोड़ों लोग यहां स्नान कर रहे हैं. योगी सरकार ने जो अरेंजमेंट श्रद्धालुओं के लिए किए हैं वह बेहद शानदार हैं. योगी सरकार ने महाकुंभ में जो इंतजाम किए हैं वह किसी के लिए भी संभव नहीं है। जी 20 के शेरपा और नीति आयोग के सीईओ रहे अमिताभ कांत ने कहा यह महाकुंभ यूपी की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती देने वाला है। यह महाकुंभ यहां के छोटे कारोबारियों को भी काफी कुछ दे रहा है।
मीर बाकी ने संभल में श्रीहरि का मंदिर तोड़ मस्जिद बनाई थी- सीएम योगी
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पुराणों में संभल का उल्लेख है. आईन-ए-अकबरी के अनुसार, मीर बाकी ने श्रीहरि का मंदिर तोड़ वहां मस्जिद बनाई थी. हम हर जगह मंदिर नहीं तलाश रहे हैं, लेकिन जहां ऐतिहासिक साक्ष्य मौजूद हैं, वहां सच को सामने लाना जरूरी है. ओवैसी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि भारत के पौराणिक ग्रंथ प्रमाण हैं कि श्रीहरि विष्णु का 10वां अवतार कहां पैदा होना है. 3500 वर्ष से 5000 वर्ष के दौरान ग्रंथों की रचना हुई है. इस्लाम का जन्म हुए 1400 वर्ष हुए हैं. 
Mahakumbh 2025 LIVE updates: महाकुंभ में 15 किलोमीटर तक सिर्फ सिर ही सिर
#MahaKumbh2025
स्टेशन पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
प्रयागराज जाने के लिए भारी भीड़ जुटी
पहले संगम स्नान, फिर दर्शन पूजन
रामलला के भी करेंगे दर्शन#ZeeUPUK #upnews #MahaKumbhMela2025 #prayagraj @DivyaTiwari57 @mayurshukla29 pic.twitter.com/Lfltcjvsls
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) January 28, 2025
Maha kumbh Mela 2025 LIVE updates: सेना के जवानों ने महाकुंभ में संभाला मोर्चा
प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या स्नान के दौरान सड़कों पर सैलाब उमड़ा है.सड़कों पर भारी भीड़ का रेला है. करोड़ों भक्तों को देखते हुए ट्रैफिक मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सेना को सौंपी गई है. आर्मी, एसएसबी और सीआईएसएफ के जवान भी संगम नगरी में ट्रैफिक सिस्टम संभाल रहे हैं. 50 हजार पुलिस जवान भी तैनात है.
Mahakumbh 2025 Live Updates: निर्मल अखाड़ा दोपहर 2.25 पर करेगा स्नान
कल सुबह 9.25 बजे बैरागी अखाड़े के संत स्नान करेंगे. 10.05 बजे दिगंबर अनि अखाड़े के साधु-संत स्नान करेंगे. 11.05 बजे निर्मोही अखाड़े के साधु-संत स्नान करेंगे आखिरी में उदासीन परंपरा के तीनों अखाड़े स्नान करेंगे 12 बजे पंचायती अखाड़े के साधु-संत अमृत स्नान करेंगे 1.05 बजे पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन का समय तय पंचायती निर्मल अखाड़ा दोपहर 2.25 बजे स्नान करेगा.
Mahakumbh 2025 Live Updates: अखाड़ों के स्नान का क्रम निर्धारित
प्रयागराज महाकुंभ का दूसरा अमृत स्नान मौनी अमावस्या कल कल सुबह 5 बजे से शुरू होगा. स्नान का ब्रह्म मुहूर्त पहले महानिर्वाणी अखाड़े के नागा संन्यासी स्नान करेंगे. साथ में श्री शंभू पंचायती अटल अखाड़ा स्नान करेगा. सुबह 5.50 बजे निरंजनी अखाड़ा,आनंद अखाड़ा स्नान करेगा. सुबह 6.45 बजे जूना अखाड़े का स्नान समय निर्धारित. आवाहन अखाड़ा,पंच अग्नि अखाड़ा साथ में स्नान करेगा.
Mahakumbh 2025 Live Updates: संगमनगरी में श्रद्धालुओं का सैलाब
Mahakumbh 2025 Live Updates: भीड़ बढ़ने से ये रूट हुआ चेंज
लल्ला चुंगी चौराहे से रूट प्लान चेंज हुआ।। भीड़ बढ़ने की वजह से बालासन चौराहे से लोगों की एंट्री होगी।।
Mahakumbh 2025 Live Updates: अरुण गोविल ने लगाई संगम में डुबकी
Mahakumbh 2025 Live Updates: महाकुंभ को लेकर ट्रेनों में भीड़
मौनी अमावस्या के शाही स्नान के चलते देश भर से करोड़ों की संख्या में लोग ट्रेन के जरिए प्रयागराज पहुंच रहे हैं जिसकी वजह से रेलवे स्टेशन पर जबरदस्त भीड़ है लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर अपनी ट्रेन का इंतजार कर रहे प्रयागराज जाने वाले लोगों ने कहा की भीड़ चाहे जितनी भी हो हम तो संगम में स्नान करेंगे और उसके बाद अयोध्या जाकर रामलाल के दर्शन भी करेंगे। लोगों ने कहा कि रेलवे स्टेशन पर व्यवस्था अच्छी है आसानी से टिकट मिल रहा है।
Mahakumbh 2025 Live Updates: अब तक 15 करोड़ ने लगाई संगम में डुबकी
#WATCH प्रयागराज: कल 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के दिन महाकुंभ 2025 के दूसरे अमृत स्नान से पहले महाकुंभ मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।
महाकुंभ 2025 में अब तक 15 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पावन स्नान कर चुके हैं। pic.twitter.com/is5s3tcRGD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 28, 2025
Mahakumbh 2025 Live Updates: सुबह 8 बजे तक 55.7 लाख ने किया स्नान
#MahaKumbh2025
प्रयागराज महाकुंभ का आज 16वां दिन
महाकुंभ में लग रही आस्था की डुबकी
सुबह 8 बजे तक 55.7 लाख ने किया स्नान
अब तक 14 करोड़ 76ु लाख लोग कर चुके स्नान#ZeeUPUK #MahaKumbhMela2025 #mauniamavasya #mahakumbhrecord @shukladeepali15 pic.twitter.com/YPfpX3Z8iK
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) January 28, 2025
Mahakumbh 2025 Live Updates: रामनगरी में महाकुंभ की भीड़ उमड़ आई
#Varanasi
रामनगरी में महाकुंभ की भीड़ उमड़ आई
वाराणसी के घाटों पर मेला लगा है
मंदिरों में लंबी कतार..सड़क पर भीड़ अपार #varanasi #mahakumbh #crowd @shukladeepali15 pic.twitter.com/Bymcajp0sU
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) January 28, 2025
Mahakumbh 2025 Live Updates: रामनगरी में महाकुंभ की भीड़ उमड़ आई
#Varanasi
रामनगरी में महाकुंभ की भीड़ उमड़ आई
वाराणसी के घाटों पर मेला लगा है
मंदिरों में लंबी कतार..सड़क पर भीड़ अपार #varanasi #mahakumbh #crowd @shukladeepali15 pic.twitter.com/Bymcajp0sU
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) January 28, 2025
Mahakumbh 2025 Live Updates: महाकुंभ में कल सबसे बड़ी डुबकी
#MahaKumbh2025
महाकुंभ में कल सबसे बड़ी डुबकी
महाकुंभ में 10 करोड़ डुबकी वाली तैयारी
महाकुंभ मेला क्षेत्र में खास प्रबंध #MahaKumbh2025 #Prayagraj #Sangam @shukladeepali15 pic.twitter.com/gOWC0rApAt
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) January 28, 2025
Mahakumbh 2025 Live Updates: वक्फ के विरुद्ध…महाकुंभ में धर्मयुद्ध
#MahaKumbh2025
वक्फ के विरुद्ध…महाकुंभ में धर्मयुद्ध
वक्फ के खिलाफ ‘सनातन’ का ‘जयघोष’!
‘वक्फ बोर्ड’ के खिलाफ ‘सनातन बोर्ड’
संतों की हुंकार…सनातन बोर्ड अबकी बार!#ZeeUPUK #UPNews #MahaKumbhMela2025 #WaqfBoard #sanatanboard #devkinandan @shukladeepali15 pic.twitter.com/zQ9UP85plj
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) January 28, 2025
Mahakumbh 2025 Live Updates: महाकुंभ को लेकर हाईलेवल मीटिंग
सोमवार देर रात महाकुंभ में अफसरों की मीटिंग के बाद हाई अलर्ट जारी किया गया है. सभी सिक्योरिटी एजेंसियों, खुफिया एजेंसियों और पुलिस के अधिकारियों की दो मीटिंग हुई. जिसमें क्राउड मैनेजमेंट और अन्य मामलों पर चर्चा हुई. ट्रैफिक प्लान को लेकर भी लंबी मीटिंग हुई. मेला क्षेत्र में आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस कैमरों से कड़ी निगरानी रखी जा रही है.
Mahakumbh 2025 Live Updates: सद्भावना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम योगी
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ मानव उत्थान सेवा समिति के सद्भावना सम्मेलन में शामिल हुए. सम्मेलन में पहुंचकर सीएम ने वहां मौजूद श्रृद्धालुओं को संबोधित किया. सीएम योगी ने कहा कि सद्गुरु सतपाल महराज के गुरुदेव एक सिद्ध योगी थे, उनकी साधना ने भारत के सनातन धर्म की पवित्र परम्परा से आगे बढ़कर मानव कल्याण का जो मार्ग प्रशस्त किया, उसी परम्परा का निर्वहन करते हुए देश और दुनिया में सनातन धर्म के मूल्यों को को पूरी मजबूती के साथ स्थापित करने का काम सतपाल महराज इस सद्भावना सम्मेलन के माध्यम से कर रहे हैं. सनातन धर्म यह तेरा या मेरा का संकुचित भाव लेकर नहीं चलता बल्कि वसुधैव कुटुम्ब की भावना लेकर चलता है और उसी सद्भावना का संदेश पूरी मानवता को लिए देने के लिए सनातन धर्म आगे बढ़ रहा है.
Mahakumbh 2025 Live Updates: महाकुम्भ में आस्था का ज्वार
संगम में साधु-संतो, श्रद्धालुओं, कल्पवासियों, स्नानार्थियों और गृहस्थों का स्नान रोज नए रिकॉर्ड बन रहा है. इसी कड़ी में मौनी अमावस्या के अमृत स्नान से पहले दो दिनों (रविवार और सोमवार) में 3 करोड़ से ज्यादा लोगों ने त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई. रविवार को जहां 1.74 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया तो वहीं सोमवार को रात 8 बजे तक 1.55 करोड़ श्रद्धालुओं ने पावन डुबकी लगाई. साथ ही महाकुंभ में अब तक स्नानार्थियों की कुल संख्या 14.76 करोड़ हो गई.
Mahakumbh 2025 Live Updates: मौनी अमावस्या…वसंत पंचमी पर अमृत स्नान
#Mahakumbh2025
आस्था का समागम…उमड़ेंगे श्रद्धालु
मौनी अमावस्या…वसंत पंचमी पर अमृत स्नान
एक अनुमान…10 करोड़ लोग करेंगे स्नान !
मेला क्षेत्र में गाड़ियों पर लगी रोक#Mahakumbh2025 #MauniAmavasya #AmritSnan #VasantPanchami #KumbhMela2025 @shukladeepali15 pic.twitter.com/U37Ebodyuc
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) January 28, 2025
Mahakumbh 2025 Live Updates: महाकुंभ में अखाड़ों की अन्नपूर्णा रसोई का रहस्य !
#Mahakumbh2025
महाकुंभ में अखाड़ों की अन्नपूर्णा रसोई का रहस्य !
1500 साल से वही रसोई, व्यंजनों का वही विधान
जहां कम नहीं होता अन्न, कोई भूखा नहीं जाता
वैदिक अक्षय पात्र अखाड़ा रसोई में साक्षात !#Mahakumbh2025 #AnnapurnaKitchen #AkharaKitchen #VedicAkshayPatra… pic.twitter.com/5tA5RuV4fg
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) January 28, 2025
Mahakumbh 2025 Live Updates: ग्रीस की पिनेलोपी और दिल्ली के सिद्धार्थ ने की शादी
महाकुंभ में भारतीय और ग्रीक सांस्कृतिक विरासत का एक खास संगम देखने को मिला. ग्रीस की पिनेलोपी और दिल्ली के सिद्धार्थ ने महाकुंभ में विवाह कर लिया. सिद्धार्थ ने बताया कि वह अपना विवाह सबसे प्रामाणिक तरीके से करना चाहते थे. इसके लिए उन्होंने वैदिक रीति से विवाह करने का फैसला लिया. ग्रीस की रहने वाली पिनेलोपी योग टीचर हैं.
Mahakumbh 2025 Live Updates: शाह का संगम स्नान..सियासी घमासान
#Mahakumbh2025
शाह का संगम स्नान..सियासी घमासान
महाकुंभ में अमित शाह..सियासत अथाह !
मुस्लिम समाज को क्यों आपत्ति
शाह का संगम स्नान..सियासी घमासान #AmitShah #MahaKumbh2025 #Prayagraj @kharge @shukladeepali15 pic.twitter.com/TkQ4NQNZyC
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) January 28, 2025
Mahakumbh 2025 Live Updates: आस्था का समागम…उमड़ेंगे श्रद्धालु
#MahaKumbh2025
आस्था का समागम…उमड़ेंगे श्रद्धालु
मौनी अमावस्या…वसंत पंचमी पर अमृत स्नान
एक अनुमान…10 करोड़ लोग करेंगे स्नान!
मेला क्षेत्र में गाड़ियों पर लगी रोक#ZeeUPUK #upnews #MahaKumbhMela2025 @shukladeepali15 @Mohamma42453689 pic.twitter.com/xgLHO0e1xD
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) January 28, 2025
Mahakumbh 2025 Live Updates: महाकुंभ में श्रद्धालुओं का सैलाब
#MahaKumbh2025
महाकुंभ में श्रद्धालुओं का सैलाब
लगातार पहुंच रहे लोग
सड़कों पर पैर रखने की जगह नहीं#ZeeUPUK #upnews #MahaKumbhMela2025 @shukladeepali15 pic.twitter.com/mfG0eBI6X2
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) January 28, 2025
Mahakumbh 2025 Live Updates: महाकुंभ में अब तक 15 करोड़ भक्तों ने लगाई डुबकी
महाकुंभ में 40 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की संभावना है. अब तक करीब 15 करोड़ भक्तों ने संगम में डुबकी लगाई. संगम नगरी में 13 जनवरी से महाकुंभ मेला शुरू हुआ. पहले दिन 1 करोड़ 65 लाख लोगों ने डुबकी लगाई.
Mahakumbh 2025 Live Updates: करंट की चपेट में आई महाकुंभ जाने वाली बस
आगरा-महाकुंभ जाने वाली बस करंट की चपेट में आई. हादसे में 7 श्रद्धालु झुलसे, एक की हालत गंभीर, बस बैक करते वक्त हाई टेंशन तार से छू गई बस, गढ़कपुरा गांव से महाकुम्भ जाने लिए बस में बैठे थे श्रद्धालु, थाना मनसुखपुरा इलाके का मामला
Mahakumbh 2025 Live Updates: प्रयागराज महाकुंभ में भीड़ बेकाबू
महाकुंभ में भीड़ जुटी हुई है. ऐसे में पांटून पुल नंबर- 15 बंद कर दिया गया. इसको लेकर लोगों ने सेक्टर- 20 में प्रदर्शन किया. कुछ लोगों की पुलिस से बहस हो गई. इसके बाद श्रद्धालुओं ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और मेले के अंदर चले गए.
Mahakumbh 2025 Live Updates: महाकुंभ में बाबा बागेश्वर ने भरी हुंकार
‘हिंदू जागेगा, तभी हिंदुस्तान बचेगा’
‘भारत अब जल्द ही हिंदू राष्ट्र बनेगा’
‘महाकुंभ में दिव्य अनुभूति’
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.