Shraddha dubey Photo: लखनऊ के शिवा शर्मा हत्या के मामले में फरार मॉडल श्रद्धा दुबे को यूपी एसटीएफ ने महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है। श्रद्धा के अलावा पुलिस ने उसकी बहन और ड्राइवर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कुछ दिन पहले तक ग्लैमरस लाइफस्टाइल जीने वाली श्रद्धा की रातें अब जेल में कटेंगी।
श्रद्धा दुबे बेहद की महंगी चीजों की शौकीन है। श्रद्धा के इंस्टाग्राम पर महंगी लाइफ स्टाइल जीने के वीडियो और फोटो भरे पड़े हैं। श्रद्धा अपनी ग्लैमरस लाइफ की एक-एक कड़ी को इंस्टाग्राम पर साझा करती रहती हैं। वह जहां भी जाती, उसके वीडियो और वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर डालती थी। फिर वह चाहें घूमने-फिरते की जगह हो या फिर खाने-पीने की चीजें। कुछ महीने पहले श्रद्धा हिमाचल घूमने आईं थीं। हिमाचल में बिताए पलों को भी श्रद्धा ने वीडियो और फोटो के जरिए इंस्टाग्राम पर साझा किया है। लग्जरी होटल में बिताया हुआ समय हो गया फिर किसी ब्रांड्स को लेकर प्रमोशन हर जगह श्रद्धा अपने वीडियो बनवाकर सोशल मीडिया पर साझा करती रहती थीं। आज हम आपको श्रद्धा की लग्जरी लाइफ स्टाइल से रूबरू कराएंगे।
रायबरेली की रहने वाली श्रद्धा दुबे एक मॉडल, मेकअप आर्टिस्ट और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। हाल ही में श्रद्धा दुबे लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड के मामले में चर्चा में आई थी। तलाकशुदा श्रद्धा की महंगे होटल, लुई विटॉन और गूची जैसे महंगे ब्रांड्स के सामान के प्रति उसकी खास दीवानगी भी नजर आती है। श्रद्धा अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर हर चीज को लेकर शो ऑफ करती रहती हैं। इसके अलावा वह अलग-अलग कार्यक्रमों में बतौर गेस्ट शामिल होती थी और फोटोशूट भी कराती थी। उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ प्रोडक्ट्स के प्रमोशन से जुड़ी पोस्ट भी मौजूद हैं। इन तस्वीरों और पोस्ट के जरिए उसकी लाइफस्टाइल की झलक मिलती है।
मॉडल श्रद्धलु दुबे का इंस्टाग्राम अकाउंट उसकी लग्जरी लाइफस्टाइल की झलकियों से भरा पड़ा है। वह महंगे होटलों और रिजॉर्ट्स में ठहरती थी। वहां बिताए पलों की तस्वीरें और वीडियो भी वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करती थीं। इंस्टाग्राम पर उसके एक लाख 42 हजार फॉलोअर हैं। उसने 498 पोस्ट की हैं।
श्रद्धालु दुबे अप्रैल महीने में नीम करौली पहुंची थी। इस दौरान उसके साथ सरकारी सुरक्षाकर्मी के अलावा एक बाउंसर भी नजर आया। श्रद्धा ने इसका वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया था। अब यह वीडियो वायरल होने के बाद उसकी सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर उसे वीआईपी सुरक्षा कैसे मिली?
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
नौ अक्टूबर को हजरतगंज थाना क्षेत्र के बालू अड्डा इलाके में एक अपार्टमेंट की बालकनी से शिवा शर्मा (28) कथित तौर पर नीचे गिर गया था। शिवा शर्मा के घर वालों ने श्रद्धा की बहन रश्मि दुबे, उनके ड्राइवर तनवीर अली (उर्फ दानिश) और दो अन्य लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने श्रद्धा, रश्मि और दानिश की गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी देने वाले के लिए 50-50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की थी। सोशल मीडिया पर सामने आये वीडियो में श्रद्धा ने शिवा शर्मा की मौत में अपना हाथ होने से इनकार किया है। उसने दावा किया कि शिवा उसके घर पर बाथरूम में गया था और वहां से बालकनी में आकर नीचे कूद गया। श्रद्धा ने यह भी आरोप लगाया कि शिवा पर 15 से 20 लाख रुपये का कर्ज था और उसने कर्ज न चुका पाने की स्थिति में अपनी जान देने की धमकी दी थी। उसका कहना है कि सीसीटीवी फुटेज से साफ हो जाएगा कि असल में क्या हुआ था। उसने मारपीट या प्रताड़ना के आरोपों को भी खारिज किया है।
सोशल मीडिया पर एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सामने आई थी जिसमें कथित तौर पर शिवा शर्मा यह स्वीकार करता सुनाई दे रहा है कि उसने श्रद्धा के गहने लिए थे और उन्हें बेच दिया था। रिकॉर्डिंग में श्रद्धा यह पूछती सुनाई देती है कि गहनों की कीमत करीब छह लाख रुपये थी, तो वह पैसे कब लौटाएगा। पिछले हफ्ते, नेपाल सीमा के पास बहराइच जिले के रुपईडीहा कस्बे में श्रद्धा के नाम पर पंजीकृत एक महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन लावारिस हालत में मिली थी। जांच के दौरान, हजरतगंज के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) विक्रम सिंह को पुलिस लाइन से सम्बद्ध कर दिया गया। वहीं सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) रजनीश वर्मा को अपराध शाखा भेज दिया गया और पुलिस उपायुक्त (डीसीपी-सेंट्रल) विक्रांत वीर को लखनऊ में उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया।
दिनेश राठौर वर्तमान में ‘लाइव हिन्दुस्तान’ में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में हरदोई से की थी। कानपुर यूनिवर्सिटी से स्नातक दिनेश ने अपने सफर में हिन्दुस्तान (कानपुर, बरेली, मुरादाबाद), दैनिक जागरण और राजस्थान पत्रिका (डिजिटल) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। हरदोई की गलियों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर आज डिजिटल मीडिया के शिखर तक पहुँच चुका है। दिनेश राठौर ने यूपी और राजस्थान के विभिन्न शहरों की नब्ज को प्रिंट और डिजिटल माध्यमों से पहचाना है।
लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में कार्यरत दिनेश दिनेश, खबरों के पीछे की राजनीति और सोशल मीडिया के ट्रेंड्स (वायरल वीडियो) को बारीकी से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं।
पत्रकारिता का सफर
हरदोई ब्यूरो से करिअर की शुरुआत करने के बाद दिनेश ने कानपुर हिंदुस्तान से जुड़े। यहां बतौर स्ट्रिंगर डेस्क पर करीब एक साल तक काम किया। इसके बाद वह कानपुर में ही दैनिक जागरण से जुड़े। 2012 में मुरादाबाद हिंदुस्तान जब लांच हुआ तो उसका हिस्सा भी बने। करीब दो साल यहां नौकरी करने के बाद दिनेश राजस्थान पत्रिका से जुड़ गए। सीकर जिले में दिनेश ने करीब तीन साल तक पत्रकारिता की। उन्होंने एक साल तक डिजिटल का काम भी किया। 2017 में दिनेश ने बरेली हिंदुस्तान में प्रिंट के डेस्क पर वापसी की। लगभग दो साल की सेवाओं के बाद डिजिटल हिंदुस्तान में काम करने का मौका मिला जिसका सफर जारी है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play