Gurgaon News: गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार रात को चंदू बुढेड़ा गांव में नए जल शोधन संयंत्र के निर्माण को मंजूरी प्रदान कर दी। 100 मिलियन लीटर प्रतिदिन (एमएलडी) क्षमता के इस संयंत्र के निर्माण में करीब 49 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इससे द्वारका एक्सप्रेसवे के आसपास विकसित 35 सेक्टरों में विकसित रिहायशी कॉलोनियों और सोसाइटियों को पर्याप्त पेयजल मिलेगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में सोमवार को चंडीगढ़ में उच्चस्तरीय खरीद कार्य समिति की बैठक थी। इसमें जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा मौजूद थे। इस बैठक में चंदू बुढेड़ा जल शोधन संयंत्र में 100 एमएलडी के नए संयंत्र के निर्माण के टेंडर को रखा गया,जिसे मंजूरी प्रदान कर दी गई। मौजूदा समय में इस संयंत्र की क्षमता 500 एमएलडी है। नया संयंत्र लगने के बाद इसकी क्षमता बढ़कर 600 एमएलडी हो जाएगी। टेंडर आवंटन के दो साल के अंदर नया संयंत्र बनकर तैयार हो जाएगा। जीएमडीए सीईओ पीसी मीणा ने कहा कि यह संयंत्र करीब 15 एकड़ जमीन में बनाया जाएगा। इस संयंत्र से पेयजल सप्लाई पर निगरानी रखी जाएगी।
मौजूदा समय में 770 एमएलडी पानी की सप्लाई
जीएमडीए सीईओ पीसी मीणा ने कहा कि मौजूदा समय में बसई और चंदू बुढेड़ा जल शोधन संयंत्र से 770 एमएलडी पानी की सप्लाई की जा रही है। इसमें से 270 एमएलडी बसई से हो रही है, जबकि 500 एमएलडी चंदू बुढेड़ा थे। बसई में 100 एमएलडी क्षमता के नए संयंत्र का निर्माण शुरू किया जा चुका है, जिसे भी दो साल के अंदर पूरा किया जाएगा। भविष्य में इस शहर में पेयजल की किल्लत नहीं होने दी जाएगी।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play