दौसा जिले में विजयादशमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय पर नगर परिषद की ओर से आयोजन किया गया। इसमें रामायण के पात्रों की जीवंत झांकी निकाली गई। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए रावण के टीले पर पहुंची। यहां राम-रावण के ब
विजय पर्व के मौके पर जमकर आतिशबाजी भी की गई। रंग-बिरंगी आतिशबाजी से आसमान जगमगा उठा। आयोजन में सभापति रेखा गुर्जर, आयुक्त हंसा मीणा और एसडीएम संजू मीणा सहित बड़ी संख्या में शहरवासी, पार्षद और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
सिकराय में भी हुआ रावण दहन
इसी तरह सिकराय नगर पालिका क्षेत्र में पुरानी तहसील के सामने रावण के पुतले का दहन किया गया। यहां राम-रावण के बीच काल्पनिक संवाद के बाद जनप्रतिनिधियों ने पुतले का दहन किया। आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी भी तैनात रहे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.