तापसी पन्नू ने बताई अपनी सफलता की कहानी, किस्मत नहीं अपनी मेहनत के दम पर बनाई पहचान, जानें क्या कहा – Bharat24live

Saurabh Sharma
Date: 20-10-26 15:17
तापसी पन्नू ने ‘पिंक’ से लेकर अब ‘गांधारी’ तक, एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं और इन्हीं फिल्मों के जरिए उन्होंने सिनेमा की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान और मजबूत जगह बनाई है. तापसी को न सिर्फ बैंकेबल स्टार बल्कि फिल्मों को अपनी कमाल की परफॉर्मेंस के दम पर हिट कराने के लिए भी जानी जाती हैं. ऐसे में उनकी लेटेस्ट रिलीज गांधारी नेटफ्लिक्स पर ग्लोबल हिट बनकर उभरी है, इतना ही नहीं 17 देशों में यह नॉन इंग्लिश फिल्मों में नंबर वन पर ट्रेंड कर रही है. इस तरह से एक्ट्रेस फीमेल लीड सिनेमा में अपनी मौजूदगी को और भी मजबूत बना रही हैं. पिछले कई सालों से तापसी ऐसे रोल्स कर रही हैं जिनके साथ वह कहानी को लीड करने के साथ ही महिलाओं द्वारा लीड की जा रही कहानियों को भी आगे रख रही हैं. तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ की सफलता सिर्फ उनकी ही नहीं है बल्कि उन फीमेल एक्टर्स के लिए भी खास है जो अपनी शर्तों पर अपनी जगह बनाने में जुटी हैं.
इस मुकाम तक पहुंचने में कितनी मेहनत लगी
जब तापसी पन्नू से ‘गांधारी’ की सफलता को ‘पिंक’ से शुरू हुए सफल सफर से जोड़कर उसका नतीजा बताया गया, और साथ ही यह भी पूछा गया कि अब जब दर्शक इस बात से सहमत है कि आप अपने दम पर फिल्म का पूरा भार उठाते हुए दर्शकों का वक्त और ध्यान के लायक हैं, तो क्या आपको यह संतोष वाली बात लगती है. तब उसके जवाब में एक्ट्रेस ने बताया कि इस मुकाम तक पहुंचने में उन्हें कितनी मेहनत लगी. तापसी ने कहा, ” खैर यह एक लंबा सफर था. मैने इस मुकाम तक पहुंचने के खातिर लगातार बहुत मेहनत की है, क्योंकि आप आखिर कब तक केवल किस्मत के भरोसे रह सकते हैं? मेरी कौन-सी फिल्म बनेगी, यह सिर्फ किस्मत के भरोसे नहीं हो सकता. मैं इस बात पर भी निर्भर नहीं रह सकती कि मेरे हीरो मुझे अपनी फिल्म में लेने के लिए तैयार हों, तभी मैं अच्छा महसूस करूं. ‘पिंक’ के बाद से ही मेरी कोशिश यही रही है, क्योंकि अपने करियर की शुरुआत में ही मुझे यह अनुभव हो गया था कि जब आप किसी फिल्म की लीड होती हैं या उसमें सिर्फ एक सपोर्टिंग किरदार नहीं निभा रही होती हैं, तो क्या होता है. इसके बाद मेरा लक्ष्य बिल्कुल साफ हो गया था कि मुझे एक दिन ऐसी जगह पहुंचना है, जहां प्रोड्यूसर्स को भरोसा हो कि अगर मैं उनकी फिल्म में हूं, तो उसमें पैसा लगाना फायदे का सौदा है.”
तापसी का जवाब साफ तौर से बताता है कि उन्होंने पिंक से मिली सफलता के बाद अपने करियर को किस तरह से आगे बढ़ाया. अपनी चॉइसेज को पूरी तरह से किस्मत पर न छोड़कर, उन्होंने मौके खुद के लिए बनाने की तरफ मेहनत की और इस तरह से उन्होंने सिर्फ कहानियों को लीड ही नहीं किया बल्की फिल्म को सफल बनाने के पीछे की अहम वजह भी बनकर सामने आईं. 
‘गांधारी’ की सफलता तापसी पन्नू के इस सफर में एक और अहम पड़ाव है. यह दिखाता है कि दर्शकों और फिल्म इंडस्ट्री का भरोसा जीतने में समय लगता है. तापसी के लिए मकसद सिर्फ एक सफल फिल्म देना नहीं है, बल्कि ऐसी जगह पहुंचना है, जहां उनका नाम और पर्दे पर उनकी मौजूदगी ही प्रोड्यूसर्स को किसी कहानी पर पैसा लगाने का भरोसा दिला सके.
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News