रक्षा मंत्री की दोटूक – Hindustan

तजाकिस्तान की राजधानी दुशांबे में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जो कुछ कहा, वह दुनिया के उन तमाम देशों को आईना दिखाने वाला है, जो दहशतगर्दी के मुद्दे पर मौकापरस्त रुख अख्तियार करते रहे हैं। भारतीय रक्षा मंत्री ने दोटूक कहा कि आतंकी कार्रवाई को किसी भी तरीके से जायज नहीं ठहराया जा सकता और दोहरे रवैये के साथ इसका प्रभावी मुकाबला संभव ही नहीं है। जाहिर है, बैठक में पाकिस्तानी उप-प्रधानमंत्री इशाक डार को यह नसीहत नागवार गुजरी होगी, मगर राजनाथ सिंह ने जो कुछ कहा, वह वैश्विक विवेचना की मांग करता है। उन्होंने उचित ही कहा है कि आतंकवाद के कारण न सिर्फ निर्दोष लोगों की जान जाती है, बल्कि विकास और निवेश को भी गहरा नुकसान पहुंचता है। इससे कट्टरपंथ को बढ़ावा मिलता है। दक्षिण एशियाई देशों ने इसका काफी दंश भुगता है, बल्कि अब भी भुगत रहे हैं, इसलिए इस मसले पर ईमानदारी से विमर्श होना ही चाहिए। यह बात दुनिया से छिपी नहीं है कि इस पूरे खित्ते में पाकिस्तान ने किस तरह से अस्थिरता फैलाने के लिए अपनी सरजमीं का इस्तेमाल होने दिया, बल्कि उसने अमेरिका तक के साथ धोखा किया। एबटाबाद में ओसामा बिन लादेन का मारा जाना इसका सबसे बड़ा प्रमाण है।

विडंबना यह है कि इस हकीकत से दो-चार होने के बाद भी पाकिस्तान के प्रति अमेरिका का रवैया दोमुंहापन वाला रहा। गौर कीजिए, तेहरान पर शिकंजा कसने के लिए वह दशकों से किसी भी हद तक जाने को तैयार है, मगर जिस इस्लामाबाद ने अफगानिस्तान में लोकतंत्र कायम करने की उसकी मुहिम को पलीता लगाया और उसके सबसे बड़े दुश्मन को अपने देश में शरण दी, उसके प्रति उसका कैसा रुख रहा? उसने पाकिस्तान को मिलने वाली इमदादों पर रोक लगाने के अलावा ऐसा कोई गंभीर प्रयास नहीं किया, जिससे आतंकवाद-परस्त इस मुल्क की रीढ़ टूट पाती। नतीजतन, इस्लामाबाद की नीति में कोई बदलाव नहीं हुआ और पश्चिम एशिया के देशों एवं चीन की आर्थिक मदद से वह दहशतगर्दों के लिए सरंजाम जुटाता रहा। आज खुद राष्ट्रपति ट्रंप पाकिस्तानी फौजी प्रमुख आसिम मुनीर को व्हाइट हाउस में दावत दे रहे हैं। आखिर इससे दुनिया को क्या संदेश जाता है? ऐसे में, राजनाथ सिंह ने दुशांबे में सही कहा है कि आतंकवाद से निपटने का कोई दोहरा मापदंड नहीं हो सकता और इसके पूरे इको-सिस्टम को जड़-मूल से खत्म करना होगा।

अफसोसनाक यह है कि दूसरों के आगे हाथ फैलाने को मजबूर पाकिस्तान खुद दहशतगर्दी की बड़ी कीमत चुका रहा है, इसके बावजूद वह आतंकवादियों के इस्तेमाल की रणनीति छोड़ने को राजी नहीं। कब्जे वाले कश्मीर से लेकर बलूचिस्तान तक उसके भूभाग का एक बड़ा हिस्सा जन-विद्रोह और नागरिक असंतोष से उबल रहा है, मगर वह इनसे निपटने के लिए भी फौजी दमन के साथ-साथ कट्टरपंथी तंजीमों की मदद ले रहा है। अफगानिस्तान सरकार ने हाल ही में आरोप लगाया है कि उसने अपने नूरिस्तान सूबे में पाकिस्तान से आए दर्जनों लड़ाकों को मार गिराया है और उनमें से कई आईएस जैसे आतंकी संगठन से जुड़े थे। इसलिए बहुत जरूरी है कि पाकिस्तान को हर मंच पर बेनकाब किया जाए। भारत का साफ मानना है कि आतंकवाद को सचमुच परास्त करना है, तो सबको दोरंगी नीति छोड़नी पड़ेगी।

हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। करीब एक सदी से यह अखबार हिंदी भाषी पाठकों की पसंद बना हुआ है। देश-दुनिया की Hindi News को पढ़ने के लिए यह अखबार लगातार पाठकों की पसंद बना हुआ है। इसके अतिरिक्त समकालीन मुद्दों पर त्वरित टिप्पणी, विद्वानों के विचार और साहित्यिक सामग्री को भी लोग पसंद करते रहे हैं। यहां आप ग्लोबल से लोकल तक के सभी समाचार एक ही स्थान पर पा सकते हैं। हिन्दुस्तान अखबार आपको उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, झारखंड, पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों की खबरें प्रदान करता है। दक्षिण भारत के राज्यों की खबरें भी आप यहां पाते हैं।

इसके अतिरिक्त मनोरंजन, बिजनेस, राशिफल, करियर, ऑटो, गैजेट्स और प्रशासन से जुड़ी खबरें भी यहां आप पढ़ सकते हैं। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News