Written By Alsaba Zaya
भुवनेश्वर कुमार/ Image Source: ANI
Bhuvneshwar Kumar: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पांचवां मुकाबला बेंगलुरु में खेला जाएगा. अब तक खेले गए 4 मैच में भारत ने 2 मुकाबले जीते हैं, जबकि 2 मैच में वेस्टइंडीज ने बाजी मारी है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज फिलहाल 2-2 से बराबर है. आखिरी मैच जीतने वाली टीम सीरीज पर कब्जा जमा लेगी. हालांकि पांचवें मुकाबले से पहले अर्शदीप सिंह को लेकर बुरी खबर आई है. वह आगामी मुकाबले से बाहर हो सकते हैं.
भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी-20 मैच हैदराबाद में खेला गया था. इस मैच में अर्शदीप को बल्लेबाजी के दौरान चोट लगी थी. ऐसे में अर्शदीप सिंह बल्लेबाजी नहीं कर सके और भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने पारी घोषित कर दी. ऐसे में माना जा रहा है कि अर्शदीप सिंह बाहर हो सकते हैं.
भुवनेश्वर कुमार को पांचवें टी-20 मैच में मौका मिल सकता है. भुवी को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए चुना गया है. इस लिहाज से उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी मैच खेलने के लिए टीम में शामिल किया जा सकता है. पांचवां मैच बेंगलुरु में खेला जाना है. ऐसे में भुवी को यहां खेलने का अच्छा खासा अनुभव है. वह आईपीएल में आरसीबी के लिए खेलते हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: चौथे टी20 में करारी हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर, जमकर सुनाई खरी-खोटी
मैच के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजू सैमसन ने कई सवालों के जवाब दिए. इस दौरान उनसे अर्शदीप सिंह की चोट को लेकर भी सवाल पूछा गया. संजू ने बताया कि अर्शदीप अपने कंधे पर लगातार बर्फ लगा रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘अर्शदीप को काफी तेज गेंद लगी है. उम्मीद है कि वह जल्द ठीक हो जाएंगे और तेजी से चोट से उबरेंगे. मुझे पूरी उम्मीद है कि वह जल्द फिट हो जाएंगे.’
हालांकि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से अभी तक अर्शदीप सिंह की चोट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: शाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड, क्रिस गेल को भी छोड़ा पीछे
अर्शदीप सिंह ने अब तक वेस्टइंडीज के खिलाफ इस सीरीज में खेले गए 4 मैच में 5 बल्लेबाजों को आउट किया है. अर्शदीप ने पहले मैच में 1, दूसरे मैच में 0, तीसरे मैच 3 और चौथे मैच में 1 विकेट लिया था. चौथे मैच में वह काफी महंगे साबित हुए थे. उन्होंने 4 ओवर में 13 की इकोनॉमी रेट के साथ 52 रन लुटाए थे.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301