ज्ञानेश कुमार के खिलाफ का क्या होगा अगला कदम? INDIA की मीटिंग आज, बनेगा प्लान – ABP News

वोट चोरी के आरोपों को लेकर विपक्षी INDIA गठबंधन अपनी आगे की रणनीति तय करने की तैयारी में है. सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार (22 अक्टूबर 2026) की शाम गठबंधन के नेताओं की ऑनलाइन बैठक होगी. ANI के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बैठक में 1 नवंबर को दिल्ली में होने वाली ‘इंडिया’ गठबंधन की रैली की तैयारियों की भी समीक्षा की जाएगी.
पिछले हफ्ते, ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर हो रहा विरोध प्रदर्शन सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया था. 12 अक्टूबर को, विपक्ष के प्रमुख नेताओं ने कार्यकर्ताओं और नागरिक समाज के सदस्यों के साथ मिलकर ‘लोकतंत्र के लिए मार्च’ (मार्च फॉर डेमोक्रेसी) निकाला था. इस दौरान रास्ते में भारी बैरिकेडिंग की गई थी. साथ ही, चुनाव सूची के SIR के खिलाफ एक संयुक्त याचिका भी दायर की गई, जिसमें चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाया गया.
INDIA bloc leaders to meet today in the evening through video conferencing to discuss the further strategy about the CEC Row, Congress President Mallikarjun Kharge to chair the meeting: Sources
बड़े स्तर का विरोध प्रदर्शन
चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की डिमांड को लेकर 12 अक्तूबर को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विपक्ष ने बड़ा विरोध प्रदर्शन किया था. इस प्रोटेस्ट में अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव और राहुल गांधी समेत कई बड़े नेताओं ने भाग लिया था.
इसके बाद 13 अक्टूबर को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने घर पर ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं को चाय पर आमंत्रित किया था. बैठक के बाद, विपक्षी गठबंधन ने अपना विरोध जारी रखने और ‘वोट चोरी’ के खिलाफ इस लड़ाई को उसके सही अंजाम तक ले जाने का संकल्प लिया था.
विपक्षी दलों के अलावा CJP लगातार ज्ञानेश कुमार की इस्तीफे की मांग कर रही है. इंडिया ब्लॉक के नेता सीजेपी के प्रोटेस्ट को लगातार  सपोर्ट कर रहे हैं, जिसमें राहुल गांधी, अखिलेश यादव ममता बनर्जी भी शामिल हैं.

4 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2022 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभालते हैं. सेंट्रल यूनिर्वसिटी ऑफ साउथ बिहार से 2022 में पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News