Feedback
OnePlus एक नया स्मार्टफोन लेकर आ रहा है, जिसका नाम OnePlus Turbo 7 Pro होगा. यह एक परफॉरमेंस फोक्स्ड स्मार्टफोन होगा. यह हैंडसेट इस साल के आखिर में लॉन्च होगा. OnePlus Turbo 7 Pro को लेकर कई लीक्स सामने आ चुके हैं, जिनमें दावा किया है कि इसमें कमाल के फीचर्स मिलेंगे. इसमें गेमिंग और फोटोग्राफी का ध्यान रखा है.
मीडिया रिपोर्ट्स में एक टिप्स्टर का हवाला देकर बताया है कि वनप्लस टर्बो प्रो सीरीज आ रही है. यह इस साल के आखिर तक लॉन्च हो सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 200MP का कैमरा मिलेगा. 10,000mAh की बैटरी दी जाएगी और गेमिंग के लिए 185Hz का रिफ्रेश रेट्स दिया जाएगा.
OnePlus Turbo 7 Pro के स्पेसिफिकेशन्स
OnePlus Turbo 7 Pro में 6.78 इंच का 1.5K डिस्प्ले के साथ 185Hz का रिफ्रेश रेट्स दिया जाएगा. यह फोन कई कमाल के फीचर्स के साथ आएगा. अभी यह जानकारी लीक्स रिपोर्ट से मिली है. इसमें 3nm SM8845 प्रो प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है.
OnePlus Turbo 7 Pro का कैमरा
OnePlus Turbo 7 Pro में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा. इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा. हालांकि अभी तक अन्य सेंसर की जानकारी शेयर नहीं की है. हालांकि अभी तक कंपनी ने इसके फीचर्स को कंफर्म नहीं किया है. जल्द ही कंपनी ऑफिशियल इसके फीचर्स का खुलासा करेगी और इसे भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: Xiaomi की दिवाली सेल, TV से स्मार्टफोन, मिलेगा 50% तक का ऑफ
गेम लवर्स के लिए शानदार स्मार्टफोन होगा
OnePlus के अपकमिंग स्मार्टफोन में एक्सटर्नल कूलिंग फैन असेसरीज भी दिया जाएगा. इससे साफ पता चलता है कि कंपनी एक परफॉर्मेंस फोक्स्ड और हैवी गेम को चलाने वाला स्मार्टफोन लेकर आ रहा है.
यह भी पढ़ें: सालों बाद वापसी करेगा स्वदेशी ब्रांड Karbonn, आ रहा सस्ता 5G स्मार्टफोन
iQOO के फोन से मुकाबला
OnePlus Turbo 7 Pro का मुकाबला आने वाले दिनों में में iQOO Z12 Turbo के साथ देखने को मिलेगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ही स्मार्टफोन में एक जैसे चिपसेट और इन बिल्ट कूलिंग सिस्टम दिया जा सकता है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू