जीवंत झांकी निकली, 3 जगह रावण दहन – Dainik Bhaskar

भास्कर न्यूज | रायगढ़
विजयादशमी पर मंगलवार को शहर के तीन प्रमुख स्थानों पर रावण दहन हुआ। नटवर स्कूल ग्राउंड, रामलीला मैदान और मिनी स्टेडियम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। रात 8 बजे के बाद सबसे पहले नटवर स्कूल ग्राउंड में रावण दहन किया गया। इसके बाद मिनी स्टेडियम और रामलीला मैदान में रावण के पुतले जलाए गए।
नटवर स्कूल ग्राउंड में मुख्य अतिथि वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी रहे। उन्होंने राम का रूप धारण कर रावण वध की परंपरा निभाई। मिनी स्टेडियम में चक्रधरनगर कला एवं सांस्कृतिक मंच ने दशहरा उत्सव का आयोजन किया। रामलीला मैदान में पारंपरिक तरीके से दशहरा उत्सव मनाया गया। रावण दहन से पहले गौशालापारा और दरोगापारा के युवाओं ने राम, लक्ष्मण, विभीषण, हनुमान, सुग्रीव और जामवंत की जीवंत झांकी निकाली। रामलीला के अंतिम मंचन में राम-रावण युद्ध का प्रसंग हुआ। इसके बाद रावण का दहन किया गया। मैदान में मौजूद लोगों ने एक-दूसरे को दशहरा की बधाई दी।
रावण दहन के साथ नौ दिवसीय रामलीला पूरी: रामलीला मैदान में नौ दिनों से रामलीला का मंचन हो रहा था। मंगलवार को शहर में राम-लक्ष्मण की झांकी निकाली गई। जुलूस स्टेशन चौक, गांधी चौक, सुभाष चौक, गांजा चौक, पैलेस रोड, हटरी चौक और हंडी चौक होते हुए रामलीला मैदान पहुंचा। यहां रात 10 बजे 50 फीट ऊंचे रावण का दहन किया गया।
राम-कुंभकरण युद्ध का रामलीला मैदान में मंचन रामलीला मैदान में लक्ष्मण-मेघनाद और राम-कुंभकर्ण युद्ध का मंचन हुआ। इसके बाद राम-रावण युद्ध का प्रसंग प्रस्तुत किया गया। रावण वध के बाद करीब आधे घंटे तक आतिशबाजी हुई। इस दौरान मैदान दर्शकों से भरा रहा।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News