कोहरे और धुंध की चपेट में दिल्ली-NCR, दशहरे के बाद मौसम ने ली करवट – AajTak

Feedback
दशहरा खत्म होते ही दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में मौसम का असर अलग-अलग नजर आने लगा है. बुधवार सुबह दिल्ली के कई इलाकों में हल्का कोहरा दिखाई दिया. अक्षरधाम के पास CWG अपार्टमेंट्स के नजदीक बायोडायवर्सिटी पार्क में घना कोहरा रहा, जबकि राजधानी के दूसरे हिस्सों में भी सुबह के समय धुंध की हल्की परत देखने को मिली.
मंगलवार को सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. दिन में अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस रहा और बारिश नहीं हुई. बुधवार को भी दिल्ली में आसमान साफ रहने का अनुमान है. दिन चढ़ने के साथ तापमान बढ़ सकता है और अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.
राजधानी में फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा. 25 अक्टूबर तक बारिश के आसार नहीं हैं. हालांकि, 24 और 25 अक्टूबर को कुछ समय के लिए आसमान में बादल छा सकते हैं.
दक्षिण भारत में बारिश का असर
दूसरी ओर, दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश का दौर बना हुआ है. तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले कुछ दिनों के दौरान भारी बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं.
तमिलनाडु में 21 अक्टूबर को कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है. कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश भी हो सकती है. मौसम विभाग ने चेन्नई, तिरुवल्लूर, चेंगलपट्टू, कांचीपुरम, कुड्डालोर और तिरुचि समेत 17 जिलों में 23 अक्टूबर तक येलो अलर्ट जारी किया है. इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और तेज झोंकों की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. 22 से 24 अक्टूबर के बीच भी कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है.
केरल और माहे में 21 से 24 अक्टूबर के बीच कई इलाकों में बारिश का अनुमान है. कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. लक्षद्वीप में 21 से 23 अक्टूबर के बीच बारिश होने की संभावना है. केरल, माहे और लक्षद्वीप में 21 और 22 अक्टूबर को गरज-चमक और बिजली गिरने की भी आशंका है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News