यूरोप में काम करने वाला हर इंडियन अमीर नहीं होता, 4 महीने पहले इंडिया से निकले शख्स ने एफिल टॉवर से बताई सच्चाई – Navbharat Times

Shubham Pathak ने ये वीडियो शेयर किया है। वो एफील टॉवर के सामने बैठे होते हैं। ठीक इसी समय सामने से एक बंदा आता है। ये इंडियन शख्स कुछ तो काम कर रहा होता है। शुभम उनसे पूछते हैं क्या हाल हैं तो वो कहता है। स्ट्रगल बहुत है।

वो शख्स कहता है, कोई लाइफ नहीं है। सुबह 6 बजे काम पर जाता हूं फिर शाम को 7 बजे के बाद आता हूं। एक तरफ से 2 घंटे लगते हैं। फिर खाना खाकर यहां आ जाता हूं। रात में दो बजे तक सोता हूं, फिर सुबह 6 बजे निकलना है।

वो कहते हैं, 4 महीने पहले पुर्तगाल, फिर स्पेन और अब यहां आया हूं। 20 लाख खर्च किए थे अभी तक 1.5 लाख बना पाया हूं। फिर शुभम कहते हैं, इंडिया के लोगों को लगता है सब अच्छा है। लेकिन मैं लड़कों से मिला हूं जिनके पेरेंट्स ने 48 लाख की जमीन रखकर भेजा है। एजेंट एक देश से दूसरे देश घुमा रहा है। फिर वो पकड़े गए।

A post shared by Shubham Pathak (@thelostmonkeyy)
लेखक के बारे मेंचयनिकाचयनिका निगम मीडिया इंडस्ट्री में पिछले 17 सालों से हैं। लाइफस्टाइल, ब्यूटी, हेल्थ, जैसे फीचर लेखों के साथ समाचार की दुनिया में करियर शुरू किया। सिटी रिपोर्टिंग में भी स्टिंग ऑपरेशन सहित कई प्रभावी लेख लिखे। कुछ दिन सिटी डेस्क का हिस्सा रहते हुए एडिटिंग में भी हाथ आजमाया। पिछले 10 सालों से फ्रीलांस काम करते हुए प्रिंट और डिजिटल मीडिया का हिस्सा रही हैं। खासतौर पर एंटरटेनमेंट, ट्रेवल, टेक, रिलेशनशिप, लाइफस्टाइल, ब्यूटी जैसे विषयों पर लिखा है। इनका पसंदीदा विषय रिलेशनशिप है, जिसमें पेरेंट्स और बच्चों की मानसिक स्थिति को देखते हुए इन्होंने कई लेख लिखे हैं।… और पढ़ें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News