श्रीराम-रावण सेना के बीच युद्ध की जीवंत प्रस्तु​ित दी – Dainik Bhaskar

बाय गांव में 173वां दशहरा महोत्सव मनाया गया। अपनी अनूठी परंपरा व विशिष्ट पहचान के लिए बाय का दशहरा मेला प्रदेश के ऐतिहासिक आयोजनों में शामिल है।
यहां सदियों पुरानी परंपरा के अनुसार रावण के पुतले का दहन नहीं किया जाता, बल्कि दक्षिण भारतीय संस्कृति पर आधारित वेशभूषा और मुखौटों के साथ श्रीराम-रावण की सेनाओं के बीच युद्ध का जीवंत मंचन किया जाता है। नगाड़ों की गूंज, तलवारों की खनक और धनुष-बाण के साथ युद्ध के दृश्यों से दर्शक रोमांचित हो जाते हैं। भगवान श्रीराम द्वारा रावण वध के मंचन के साथ ही वातावरण जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। बाय के दशहरा महोत्सव की सबसे खास बात ये है कि गांव के करीब 300 कलाकार स्वयं के खर्च पर अपनी वेशभूषा, मुखौटों और पात्रों की तैयारी करते हैं। पीढ़ियों से चली आ रही इस परंपरा को ग्रामीणों ने आज भी जीवंत बनाए रखा है। कलाकारों का समर्पण और सामूहिक भागीदारी इस आयोजन को विशिष्ट पहचान प्रदान करती है। कौमी एकता और भाईचारे की मिसाल : बाय का दशहरा महोत्सव सामाजिक सौहार्द का भी प्रतीक है। आयोजन में मुस्लिम समाज के लोग सक्रिय भागीदारी निभाते हैं। व्यवस्था से लेकर आर्थिक सहयोग तक में उनकी सहभागिता गांव की आपसी एकता और भाईचारे को दर्शाती है। कर विरोध के संघर्ष से जुड़ा है इतिहास : ग्रामीणों के अनुसार बाय के दशहरा महोत्सव का इतिहास जयपुर रियासत के समय से जुड़ा हुआ है। बताया जाता है कि तत्कालीन रियासत की ओर से ग्रामीणों पर कर लगाया गया था। विरोध में ग्रामीणों ने विजयादशमी के दिन संघर्ष किया और जीते। 110 पुलिसकर्मी तैनात, ड्रोन से निगरानी : मेले में सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सदर थानाधिकारी अमित नागौरा के नेतृत्व में करीब 110 पुलिसकर्मियों का जाब्ता तैनात किया गया। पुलिसकर्मियों ने मेले के विभिन्न स्थानों पर निगरानी रखी। वहीं ड्रोन कैमरों के माध्यम से भी व्यवस्थाओं पर नजर रखी गई। कोटा के बाद प्रदेश के बड़े दशहरा आयोजनों में गिने जाने वाले इस महोत्सव में हर वर्ष दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले प्रवासी भी गांव पहुंचकर अपनी सांस्कृतिक परंपरा से जुड़ते हैं।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News