पाली में हिस्ट्रीशीटर की संदिग्ध हालात में मौत: परिजनों ने लिव-इन पार्टनर पर जताया हत्या का अंदेशा, युवती ट… – Dainik Bhaskar

पाली शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र की राम रहीम कॉलोनी निवासी 35 साल के हिस्ट्रीशीटर असलम घोसी पुत्र शफी मोहम्मद की मंगलवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना केशव नगर-मणि नगर क्षेत्र स्थित एक फ्लैट की है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया
बहस के बाद बिगड़े हालात
जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह से असलम केशव नगर-मणि नगर स्थित फ्लैट में युवती के साथ मौजूद था। दोपहर करीब 3:30 बजे आसपास के लोगों ने दोनों के बीच तीखी बहस और कहासुनी की आवाजें सुनीं। इसके बाद युवती कुछ देर के लिए बाहर चली गई। कुछ समय बाद वह दौड़ते हुए फ्लैट में पहुंची। उसकी चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी भी वहां एकत्र हो गए। शाम करीब 4:15 बजे युवती टैक्सी से असलम को अचेत अवस्था में लेकर बांगड़ अस्पताल पहुंची। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
फंदा लगाने की बात भी आई सामने
पुलिस की शुरुआती पड़ताल में आसपास के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, बहस के दौरान असलम ने युवती को फ्लैट से बाहर भेज दिया था। इसके बाद उसने किचन स्टैंड पर चढ़कर रस्सी से फंदा लगा लिया। बताया जा रहा है कि जानकारी मिलने पर लोगों ने उसे नीचे उतारा। कुछ लोगों का दावा है कि उस समय उसकी सांसें चल रही थीं। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि घटनाक्रम से जुड़ी इन जानकारियों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।
अस्पताल से युवती के अचानक गायब होने की जांच
घटनास्थल और अस्पताल का जायजा लेने पहुंची पुलिस युवती की गतिविधियों की भी पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार, असलम को अस्पताल लेकर पहुंची युवती शाम 4:16 बजे से 4:40 बजे तक ट्रोमा सेंटर में मौजूद थी। उसके साथ एक अन्य युवती भी थी, जिसकी पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार, शाम करीब 4:40 बजे संबंधित युवती ट्रोमा सेंटर से बाहर निकली और अस्पताल के गलियारों से होते हुए कहां गई, इसकी जांच की जा रही है।
फिलहाल पुलिस इस मामले में आत्महत्या और हत्या समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। परिजनों के आरोपों की भी पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही असलम की मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News