आगरा के होटल में रात भर रुकी श्रद्धा दुबे? पुलिस के पहुंचने से पहले हो गई थी फरार – Hindustan

आगरा, वरिष्ठ संवाददाता। लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की हत्या में आरोपित मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार हो गई है। इससे पहले वह आगरा के फतेहाबाद रोड के होटल ओम पैलेस में एक युवती और एक युवक के साथ ठहरी थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह सुबह दूसरी गाड़ी से निकल गई। सोशल मीडिया पर उसका वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि इस वीडियो में श्रद्धा दुबे का चेहरा नहीं दिख रहा है और पुलिस भी उसके होटल में ठहरने की पुष्टि नहीं कर रही है। होटल के कर्मियों का कहना है कि पुलिस तीनों के होटल से निकलने के बाद आई थी।

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की 9 अक्टूबर को अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी। परिजनों ने इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें शिवा शर्मा की लिव इन पार्टनर श्रद्धा दुबे को मुख्य आरोपित बनाया गया। श्रद्धा दुबे की तलाश में लखनऊ पुलिस की टीमें लगी थीं। इसी बीच श्रद्धा दुबे की लोकेशन आगरा में मिली। पुलिस की टीम यहां पहुंची तब तक वह निकल गई थी। मंगलवार को सोशल मीडिया पर 26 और 16 सेकंड के दो वीडियो वायरल हो गए।

इनमें दो युवतियां और एक युवक फतेहाबाद रोड स्थित होटल ओम पैलेस में जाते दिख रहे हैं। इनमें से आगे चल रही युवती ने चेहरा काले रंग की शाल से ढंका हुआ है, इसलिए चेहरा नहीं दिख रहा। पीछे एक युवती चल रही है। उसके पीछे एक युवक बैग लेकर होटल की ओर जा रहा है। तीनों लखनऊ नंबर की टैक्सी से उतरते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में दिख रही युवती 17 अक्टूबर की सुबह लखनऊ नंबर की टैक्सी से 6.53 बजे होटल में पहुंची थी। अगले दिन सुबह 6.30 बजे तीनों आगरा नंबर की अर्टिगा कार से होटल से निकल गए। रायबरेली के देवराज यादव के नाम से दो कमरे बुक किए गए थे।

{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें  |  कॉइन जीतें  |  ज्यादा फ़ायदे पाएं

पुलिस ने शहर में श्रद्धा को पनाह देने और कई मददगारों को चिह्नित किया है। ये मददगार लखनऊ से लेकर नेपाल, आगरा और नागपुर के हैं। बताया जा रहा है कि कई को हिरासत में भी ले लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। उनके कॉल डिटेल और सोशल मीडिया अकाउंट खंगाले जा रहे हैं। इसके अलावा नेपाल से लेकर बार्डर तक श्रद्धा की मदद करने वाले कई लोग भी पुलिस की रडार पर हैं। वहीं बताया जा रहा है कि श्रद्धा रविवार को लखनऊ पहुंची थी। वह अपने किसी अधिवक्ता से मिली। चार से पांच घंटे लखनऊ रुकी। एक एजेंसी को उसने इंटरव्यू दिया।

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News