भारतीय बाजार के अंदर कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट एक नए मुकाम पर पहुंच गया है। दरअसल, फाइनेंशियल ईयर 2027 के पहले 6 महीने (H1) के दौरान इस सेगमेंट की टॉप-10 मॉडल की 7.27 लाख से ज्यादा यूनिट बिकीं हैं। जबकि, फाइनेंशियल ईयर 2026 के H1 के दौरान ये आंकड़ा 5.71 लाख यूनिट का था। यानी इसकी 1.56 लाख यूनिट ज्यादा बिकी हैं। खास बात ये है कि इस सेगमेंट की टॉप-3 मॉडल की 1-1 लाख से भी ज्यादा यूनिट बिक गईं। इस लिस्ट में सिर्फ मारुति ब्रेजा ही ऐसा मॉडल रही जिसे साल-दर-साल के आधार पर डिग्रोथ मिली।
टॉप-10 बेस्ट सेलिंग कॉम्पैक्ट SUVs सेल्स की बात करें तो टाटा पंच की H1 FY27 के दौरान 123,287 यूनिट बिकीं। जबकि, H1 FY26 के दौरान इसकी 73,455 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 49,832 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे साल-दर-साल के आधार पर 68% की ग्रोथ मिली। टाटा नेक्सन की H1 FY27 के दौरान 111,919 यूनिट बिकीं। जबकि, H1 FY26 के दौरान इसकी 89,557 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 22,362 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे साल-दर-साल के आधार पर 25% की ग्रोथ मिली।
मारुति फ्रोंक्स की H1 FY27 के दौरान 110,135 यूनिट बिकीं। जबकि, H1 FY26 के दौरान इसकी 76,805 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 33,330 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे साल-दर-साल के आधार पर 43% की ग्रोथ मिली। मारुति ब्रेजा की H1 FY27 के दौरान 80,516 यूनिट बिकीं। जबकि, H1 FY26 के दौरान इसकी 84,902 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 4,386 यूनिट कम बिकीं और इसे साल-दर-साल के आधार पर 5% की डिग्रोथ मिली।
हुंडई वेन्यू की H1 FY27 के दौरान 68,836 यूनिट बिकीं। जबकि, H1 FY26 के दौरान इसकी 49,978 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 18,858 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे साल-दर-साल के आधार पर 38% की ग्रोथ मिली। किआ सोनेट की H1 FY27 के दौरान 56,929 यूनिट बिकीं। जबकि, H1 FY26 के दौरान इसकी 47,168 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 9,761 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे साल-दर-साल के आधार पर 21% की ग्रोथ मिली।
महिंद्रा XUV 3XO की H1 FY27 के दौरान 52,851 यूनिट बिकीं। जबकि, H1 FY26 के दौरान इसकी 44,400 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 8,451 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे साल-दर-साल के आधार पर 19% की ग्रोथ मिली। महिंद्रा बोलेरो की H1 FY27 के दौरान 51,720 यूनिट बिकीं। जबकि, H1 FY26 के दौरान इसकी 39,794 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 11,926 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे साल-दर-साल के आधार पर 30% की ग्रोथ मिली।
हुंडई एक्सटर की H1 FY27 के दौरान 46,156 यूनिट बिकीं। जबकि, H1 FY26 के दौरान इसकी 25,424 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 18,954 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे साल-दर-साल के आधार पर 40% की ग्रोथ मिली। महिंद्रा थार की H1 FY27 के दौरान 25,424 यूनिट बिकीं। जबकि, H1 FY26 के दौरान इसकी 18,954 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 6,470 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे साल-दर-साल के आधार पर 34% की ग्रोथ मिली।
नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play