नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को कहा कि डाक विभाग ने पहली बार लगातार दो तिमाहियों में 4,000 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व हासिल किया है। सिंधिया ने बताया कि इंडिया पोस्ट का संचालन करने वाले डाक विभाग ने चालू वित्त पर्ष 2026-27 की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में 25 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 4,202 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया। 2025-26 की दूसरी तिमाही में यह 3,355 करोड़ रुपये था। मंत्री ने कहा कि दूसरी तिमाही में हमने 4,202 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल किया, जो पिछली तिमाही की तुलना में करीब पांच प्रतिशत अधिक है।
इंडिया पोस्ट के इतिहास में पहली बार हमने लगातार दो तिमाहियों में 4,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है।’ इस वृद्धि में पार्सल कारोबार की प्रमुख भूमिका रही, जिसमें 71 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। डाक जीवन बीमा (पीएलआई) और ग्रामीण डाक जीवन बीमा (ग्रामीण पीएलआई) में जुलाई-सितंबर 2025 की तिमाही की तुलना में 44 प्रतिशत की वृद्धि हुई। अंतरराष्ट्रीय कारोबार (आईबी) में 38 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play