Haridwar News: गंगा बंदी के दौरान घाटों और आसपास के क्षेत्रों में जमा कूड़े को हटाने के लिए दूसरे दिन भी विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। नगर निगम और अकुम्स ड्रग्स एंड फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड की टीमों ने मालवीय घाट और मायापुर हेड रेगुलेटर पर सफाई की। नगर निगम ने करीब आठ टन और अकुम्स कंपनी ने 60 कुंतल कूड़ा एकत्र किया। इसके अलावा रोडवेज परिसर और भगवानपुर के लोकेश्वरी औद्योगिक क्षेत्र में भी सफाई अभियान चलाया गया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर मेलाधिकारी सोनिका और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर निगम की टीम ने डाम कोठी के पास मायापुर हेड रेगुलेटर पर सफाई की।
यहां जमा कूड़ा-कचरा हटाकर करीब आठ टन कचरा एकत्र किया गया। इसे नगर निगम के प्लांट तक पहुंचाया गया, जहां निस्तारण की व्यवस्था की गई। वहीं, अकुम्स ड्रग्स एंड फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड की टीम ने मालवीय घाट पर सफाई अभियान चलाया। कंपनी के महाप्रबंधक केडी शर्मा के अनुसार, 35 श्रमिकों और कर्मचारियों ने अभियान में हिस्सा लिया। टीम ने करीब 60 कुंतल कूड़ा एकत्र कर निस्तारण के लिए भेजा। नगर आयुक्त नंदन कुमार ने संबंधित अधिकारियों और सफाई टीमों को गंगा बंदी के दौरान घाटों, रेगुलेटरों और आसपास के क्षेत्रों में नियमित सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने कूड़े का समय पर संग्रहण और उचित निस्तारण सुनिश्चित करने के साथ सफाई व्यवस्था की निगरानी करने को कहा। परिवहन निगम की ओर से रोडवेज परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। एआरएम विशाल चंद्र ने इसकी जानकारी दी। वहीं, भगवानपुर के लोकेश्वरी औद्योगिक क्षेत्र में चलाए गए अभियान में करीब एक कुंतल सूखा और गीला कूड़ा एकत्र किया गया। जिला प्रशासन ने विभागों और संस्थानों से सफाई अभियान में लगातार सहयोग करने की अपील की है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play