पंचायत चुनाव के पहले चरण में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए कल मतदान होगा। प्रशासन ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
डग पंचायत समिति के 23 वार्ड और जिला परिषद के 4 वार्ड के लिए वोट डाले जाएंगे। इसके लिए 38 इमारतों में कुल 121 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
इस चरण में 1 लाख 21 हजार 557 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 61 हजार 688 पुरुष, 59 हजार 868 महिला और 1 जेंडर मतदाता शामिल हैं। मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक चलेगा।
Copyright © 2025-26 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.