Prayagraj News: प्रयागराज। प्रयागराज में मेट्रो ट्रेन दौड़ाने के लिए दो प्रस्तावित कॉरिडोर की डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) तैयार हो गई है। रेलवे की तकनीकी परामर्शदाता संस्था राइट्स ने मेट्रो ट्रेन का नया डीपीआर यूपीएमआरसी (उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन) को सौंप दी है। अब शासन स्तर पर परियोजना को मंजूरी दिलाने की कवायद शुरू हो गई है। शासन की हरी झंडी मिलने के बाद डीपीआर केंद्र सरकार को भेजी जाएगी। केंद्र से स्वीकृति मिलने पर परियोजना को धरातल पर उतारने का रास्ता खुलेगा। प्रयागराज में पहले संपूर्ण मेट्रो ट्रेन चलाने का डीपीआर बनाया गया था। इसके बाद शासन के निर्देश पर राइट्स ने मेट्रो लाइट का डीपीआर बनाया।
मेट्रो लाइट के डीपीआर के स्टेशन छोटे किए गए। यूपीएमआरसी के सुझाव पर एकबार फिर राइट्स ने पिछले साल पुन: पूर्ण मेट्रो के डीपीआर बनाने के लिए सर्वे शुरू किया।नए डीपीआर में भी मेट्रो ट्रेन संचालन के लिए पूर्व की भांति दो कॉरिडोर प्रस्तावित किए गए हैं। पहला कॉरिडोर शांतिपुरम से नैनी के छिवकी तक और दूसरा झूंसी से एयरपोर्ट-एयरोसिटी क्षेत्र को जोड़ने की योजना से संबंधित है। मेट्रो ट्रेन के लिए नोडल एजेंसी प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ऋ्रषिराज ने बताया कि नए डीपीआर में झूंसी-बमरौली रूट को एयरपोर्ट तक विस्तार दिया गया है। परेड में दोनों मेट्रो रूर क जंक्शन में रोपवे स्टेशन को शामिल किया गया है। शासन से 12 हजार करोड़ की मेट्रो ट्रेन परियोजना हरी झंडी मिलने के बाद इसे केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। केंद्र सरकार मेट्रो ट्रेन के लिए बजट देगा।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play