Feedback
मध्य प्रदेश के सागर जिले में मंगलवार को प्रयागराज में महाकुंभ में जा रहे एक एसयूवी की ट्रक से टक्कर हो गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. यह घटना भोपाल-सागर राजमार्ग पर तड़के करीब तीन बजे हुई.
राहतगढ़ थाना प्रभारी महेश सिंह ठाकुर ने बताया कि स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल की ट्रक से आमने-सामने टक्कर हो गई. एसयूवी में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. उन्होंने बताया कि दुर्घटना में घायल हुए तीन अन्य लोगों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है.
अधिकारी ने बताया कि एसयूवी में सवार लोग मध्य प्रदेश के धार जिले के धामनोद और धरमपुरी के निवासी थे और महाकुंभ के दौरान संगम में पवित्र स्नान करने के लिए उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जा रहे थे. टक्कर के कारण पीड़ित एसयूवी में फंस गए.
उन्होंने बताया कि पीड़ितों को वाहन से बाहर निकालने के लिए कटर का इस्तेमाल किया गया. उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू