कल का मौसम, 22 अक्टूबर: गुरुवार को 15 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट; 65KM की स्पीड से चलेगी हवा – Hindustan

Kal Ka Mausam 22 October: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ताजा बुलेटिन में कहा है कि कल यानी गुरुवार, 22 अक्तूबर को पूर्वोत्तर और दक्षिण के राज्यों खासकर तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी, कराईकल, माहे, लक्षद्वीप समेत करीब 15 राज्यों में बारिश होने के आसार हैं। IMD ने कहा है कि दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है, जबकि दिल्ली-एनसीआर में आसमान साफ रहने का अनुमान है।

IMD ने कहा है कि तमिलनाडु तट के पास दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बुधवार, 21 अक्टूबर को सुबह 5:30 बजे कम दबाव का क्षेत्र बन चुका है, जो फिलहाल उसी स्थान पर बना हुआ है। इसके अलावा, बंगाल की खाड़ी में एक और मौसमी सिस्टम विकसित होने की संभावना है, जिससे आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, थाईलैंड की खाड़ी और उससे सटे थाईलैंड तथा म्यांमार के ऊपर निचले एवं मध्य वायुमंडलीय स्तरों पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके 22 अक्टूबर तक उत्तरी अंडमान सागर में पहुंचने की संभावना है। इसके बाद यह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा।

IMD ने कहा है कि इस मौसमी गतिविधि के प्रभाव से 23 अक्टूबर के आसपास दक्षिण-पूर्व और उससे सटे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी में एक नया कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके बाद इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और अधिक तीव्र होने का अनुमान है। इस बीच, दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में निचले वायुमंडलीय स्तर पर चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। बांग्लादेश के ऊपर भी निचले वायुमंडलीय स्तर पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इन मौसमी प्रणालियों के कारण संबंधित क्षेत्रों में मौसम की गतिविधियों में बदलाव हो सकता है। मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि 24 अक्टूबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। इसके प्रभाव से उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में मौसम बदलने की संभावना है।

IMD ने दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। ताजा बुलेटिन में कहा गया है कि 22 अक्चूबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, लक्षद्वीप और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। IMD ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी में बने मौसमी प्रणाली के कारण इन राज्यों में आंधी-तूफान आ सकता है। इस दौरान हवा की स्पीड 65 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है।

इसके अलावा मौसम विभाग के अनुसार, 22 से 23 अक्टूबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, केरल, माहे और लक्षद्वीप तथा रायलसीमा में तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, 22 से 24 अक्टूबर के दौरान उत्तर आंतरिक कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में और 22 अक्टूबर को तेलंगाना में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। IMD ने कहा है कि इसके अतिरिक्त, 21 से 25 अक्टूबर के दौरान तटीय कर्नाटक और 25 अक्टूबर को उत्तर आंतरिक कर्नाटक में भी मौसम की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली और एनसीआर में मौसम मुख्य रूप से साफ बना रहेगा। 22 अक्टूबर को यहाँ का अधिकतम तापमान 31°C से 33°C तथा न्यूनतम तापमान 17°C से 19°C के बीच रहने का अनुमान है, जो कि सामान्य तापमान के आसपास ही रहेगा। दिन भर हवाओं की गति और दिशा में बदलाव देखा जाएगा; सुबह के समय दक्षिण-पश्चिम दिशा से 5 किमी/घंटे की रफ्तार से हल्की हवाएँ चलेंगी, जो दोपहर में उत्तर-पश्चिम दिशा से बढ़कर 15 किमी/घंटे तक पहुँच सकती हैं और शाम व रात के समय उत्तर दिशा से धीमी होकर 10 किमी/घंटे रह जाएँगी। इसके बाद 23 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने तथा 24 अक्टूबर को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।

प्रमोद कुमार प्रवीण देश-विदेश की समसामयिक घटनाओं और राजनीतिक हलचलों पर चिंतन-मंथन करने वाले और पैनी पकड़ रखने वाले हैं। ईटीवी से पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की। कुल करीब दो दशक का इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव रखते हैं। संप्रति लाइव हिन्दुस्तान में विगत तीन से ज्यादा वर्षों से समाचार संपादक के तौर पर कार्यरत हैं और अमूमन सांध्यकालीन पारी में बहुआयामी पत्रकारीय भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप से पहले NDTV, जनसत्ता, ईटीवी, इंडिया न्यूज, फोकस न्यूज, साधना न्यूज और ईटीवी में कार्य करने का अनुभव है। कई संस्थानों में सियासी किस्सों का स्तंभकार और लेखक रहे हैं। विश्वविद्यालय स्तर से लेकर कई अकादमिक, शैक्षणिक और सामाजिक संगठनों द्वारा विभिन्न मंचों पर अकादमिक और पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित भी हुए हैं। रुचियों में फिल्में देखना और पढ़ना-पढ़ाना पसंद, सामाजिक और जनसरोकार के कार्यों में भी रुचि है।

अकादमिक योग्यता: भूगोल में जलवायु परिवर्तन जैसे गंभीर और संवेदनशील विषय पर पीएचडी उपाधिधारक हैं। इसके साथ ही पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर भी हैं। पीएचडी शोध का विषय- ‘मध्य गंगा घाटी में जलवायु परिवर्तन-एक भौगोलिक अध्ययन’ रहा है। शोध के दौरान करीब दर्जन भर राष्ट्रीय और अंततराष्ट्रीय सम्मेलनों में शोध पत्र पढ़ने और प्रस्तुत करने का अनुभव है। भारतीय विज्ञान कांग्रेस में भी शोध पोस्टर प्रदर्शनी का चयन हो चुका है। शोध पर आधारित एक पुस्तक के लेखक हैं। पुस्तक का नाम ‘मध्य गंगा घाटी में जलवायु परिवर्तन’ है। पत्रकारिता में आने से पहले महाविद्यालय स्तर पर शिक्षण कार्य भी कर चुके हैं।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News