Ghaziabad News: दशहरे पर खुली मीट की दुकान में आग लगाने की धमकी, वीडियो वायरल – Hindustan

Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में मीट की दुकान में आग लगाने की धमकी देने का मामला सामने आया है। हिंदूवादी संगठन के एक कार्यकर्ता का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह दशहरे और मंगलवार का हवाला देते हुए मीट की दुकान खुली मिलने पर हंगामा कर रहा है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। वायरल वीडियो एक मिनट 12 सेकेंड का है। कनावनी पुस्ता रोड पर एक मीट की दुकान पर पहुंचा युवक सवाल कर रहा है कि मंगलवार और दशहरे के पावन पर्व पर किसकी अनुमति से दुकान खोली है।
वह दुकान को तुरंत बंद कराने और चेतावनी देता है। गाली-गलौज करते हुए कहता है कि शर्म नहीं आ रही। युवक कहता है कि आग लगा दूंगा इसमें, बंद कर इसे। दुकान संचालक माफी मांगते हुए तुरंत दुकान की लाइट बंद कर देता है। कहता है कि अभी बंद करता हूं। सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य का कहना है कि वीडियो की जांच की जा रही है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News