Written By Ujjaval Palanpure
IND vs NZ, 1st T20I LIVE Streaming: भारत और न्यूजीलैंड के बीच T20I सीरीज की शुरुआत 22 अक्टूबर से होगी. दोनों टीमों के बीच 5 T20I मैच खेले जाएंगे. क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में पहला T20I मैच होगा. इस मुकाबले में जीत के जरिए टीम इंडिया अपने दौरे की शुरुआत करना चाहेगी. वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की पिछली सीरीज स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार पर प्रसारित हुई थी. हालांकि, भारत और न्यूजीलैंड के बीच T20I सीरीज का प्रसारण दूसरे चैनल पर होगा.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला T20I मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देखा जा सकता है. इसके अलावा फैंस इस मुकाबले को सोनी लिव ऐप पर भी देख सकते हैं. 22 अक्टूबर को दोपहर 12:30 बजे इस मुकाबले की शुरुआत होगी. दोपहर 12 बजे टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान मैदान पर होंगे. बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड में टाइम जोन का काफी अंतर है. इसी वजह से भारत में यह मैच काफी जल्दी शुरू हो जाएंगे. नीचे T20I सीरीज का पूरा शेड्यूल दिया गया है:
ये भी पढ़ें:- ‘वैभव सीधे टीम में नहीं आ सकते…’, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया चौंकाने वाला बयान, NZ सीरीज में नहीं मिलेगा मौका?
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301