Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर/मुशहरी, हिटी। मुशहरी थाना क्षेत्र के बेदौलिया में रावण दहन के दौरान गुरुवार को 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक वीरेंद्र कुमार (32) झुलस गया। ट्रक को बिजली पोल से टकराते देख वह चालक और खलासी को बचाने के लिए दौड़ा। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गए। उनके पैर की अंगुलियां झुलस गईं। उन्हें तत्काल मुशहरी पीएचसी में भर्ती कराया गया। वीरेंद्र कच्ची-पक्की ओपी क्षेत्र के सुस्ता माधोपुर गांव निवासी पुनीत राय के पुत्र है।
जानकारी के अनुसार, ट्रक कोठिया से चावल लोडकर बाहर जा रहा था। रावण दहन के कार्यक्रम के कारण सड़क पर बैरिकेडिंग की गई थी। इस वजह से ट्रक चालक ने भटौलिया नहर की ओर जाने वाली लिंक रोड से निकलने की कोशिश की। इस दौरान ट्रक बिजली पोल से टकरा गया। टक्कर से पोल हल्का झुक गया और 11 हजार वोल्ट का तार नीचे आ गया। तार के संपर्क में आने से ट्रक में करंट प्रवाहित होने लगा। खतरा भांपकर ट्रक का चालक और खलासी कूदकर बाहर निकल गए।
मामले में मुशहरी थानाध्यक्ष सुबोध कुमार मेहता ने बताया कि करंट से झुलसा वीरेंद्र भी चालक ही है। घटना के वक्त वह बाइक से घर लौट रहा था। तार के ट्रक के संपर्क में आने के कारण खतरा भांपकर वह ट्रक के चालक और खलासी को बचाने के लिए दौड़ा और करंट की चपेट में आ गए। वहीं, बिजली विभाग के जेई राकेश कुमार भारती ने बताया कि ट्रक चालक की गलती से हादसा हुआ है। रावण दहन के आयोजन के कारण पांच स्थानों पर यातायात प्रभावित था। इससे बचने के लिए ट्रक चालक ने लिंक रोड का रास्ता चुना। ट्रक की टक्कर से बिजली पोल झुक गया, जिससे तार नीचे आ गया और ट्रक उसकी चपेट में आ गया।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play