Rashmi Singh
Date: 21-10-26 15:12
Tiger Shroff Firing Case: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले में जांच तेज हो गई है. इस केस में गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को राजस्थान के कोटा से मुंबई लाया गया है. मुंबई में मेडिकल जांच पूरी होने के बाद अब उन्हें किला कोर्ट में पेश किए जाने की तैयारी है. मुंबई क्राइम ब्रांच आरोपियों से विस्तृत पूछताछ करने के लिए उनकी रिमांड की मांग करेगी. पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान मामले से जुड़े कई अहम पहलुओं का खुलासा हो सकता है.
तीनों आरोपियों को देर रात सड़क मार्ग से मुंबई लाया गया. मुंबई पहुंचने के बाद उनका मेडिकल कराया गया. इसके बाद उन्हें किला कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया शुरू की गई. सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए कोर्ट परिसर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस आरोपियों की पेशी के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रही है.
ये भी पढ़ें- Haryana Diary: CM Nayab Saini का बड़ा ऐलान! राखीगढ़ी को मिलेगा विश्वस्तरीय संग्रहालय | Haryana News
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें