WhatsApp में बदलने वाला है नेविगेशन बार, स्क्रॉल करते ही होगा छोटा! – AajTak

Feedback
WhatsApp अपने Android यूजर्स के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है. इस फीचर की मदद से ऐप का बॉटम नेविगेशन बार अपने आप छोटा और बड़ा हो सकेगा. यानी यूजर जैसे ही चैट लिस्ट को नीचे की तरफ स्क्रॉल करेगा, यह बार छोटा होकर एक कॉम्पैक्ट फ्लोटिंग पिल जैसा दिखने लगेगा. वहीं, ऊपर की तरफ स्क्रॉल करने पर यह फिर से अपने पुराने साइज में आ जाएगा. इसका मकसद ऐप के इंटरफेस को ज्यादा साफ-सुथरा बनाना और यूजर्स को चैट पढ़ने के लिए ज्यादा स्क्रीन स्पेस देना है.
स्क्रॉल करते ही छोटा हो जाएगा नेविगेशन बार
फिलहाल WhatsApp के Android ऐप में नीचे की तरफ नेविगेशन बार मिलता है. इसकी मदद से यूजर्स चैट्स, अपडेट्स और कॉल्स जैसे अलग-अलग सेक्शन में जा सकते हैं. लेकिन जब यूजर चैट लिस्ट में नीचे की तरफ स्क्रॉल करता है, तो यह बार स्क्रीन पर अपनी जगह बनाए रखता है.
यह भी पढ़ें: Starlink पर सरकार का शिकंजा! सैटेलाइट इंटरनेट की निगरानी के लिए बनेगा नया सिस्टम
नए फीचर में WhatsApp इस तरीके को बदलने की तैयारी कर रहा है. जैसे ही यूजर चैट लिस्ट को नीचे स्क्रॉल करेगा, नेविगेशन बार छोटा हो जाएगा. इससे स्क्रीन पर चैट्स देखने के लिए थोड़ी ज्यादा जगह मिल सकती है. वहीं, जब यूजर वापस ऊपर की तरफ स्क्रॉल करेगा, तो नेविगेशन बार अपने पहले वाले साइज में आ जाएगा.
इस बदलाव से ऐप इस्तेमाल करने का एक्सपीरिएंस पहले से बेहतर हो सकता है. खासकर उन यूजर्स को इसका फायदा मिल सकता है, जिनकी WhatsApp चैट लिस्ट काफी लंबी है और उन्हें लगातार नीचे स्क्रॉल करना पड़ता है.
यह भी पढ़ें: Jio Vs Starlink: भारत में कब लॉन्च होगी Jio की सैटेलाइट सर्विस? Jio IPO के दौरान आकाश अंबानी ने कही ये बात
अभी सभी यूजर्स को नहीं मिलेगा फीचर
रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp का यह फीचर अभी डेवलपमेंट स्टेज में है. यानी कंपनी फिलहाल इस पर काम कर रही है. अभी इसे Android यूजर्स के लिए बीटा टेस्टिंग में भी अवेलेबल नहीं कराया गया है.
ऐसे में यह कहना मुश्किल है कि यह फीचर सभी यूजर्स तक कब पहुंचेगा. कंपनी टेस्टिंग के दौरान इसमें बदलाव भी कर सकती है. फिलहाल WhatsApp की तरफ से इस फीचर की लॉन्च डेट को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है. ऐसे में यूजर्स को इसके रोलआउट का इंतजार करना होगा.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News