दलेर मेहंदी के अपमान पर भड़के मीका, CM धामी से की मंत्री उनियाल पर एक्शन लेने की मांग – AajTak

लेजेंडरी सिंगर दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच का विवाद सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है. एक तरफ जहां दलेर मेहंदी के सपोर्ट में बॉलीवुड के बड़े-बड़े सिंगर और एक्टर एकजुट होकर बोल रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ मंत्री सुबोध उनियाल सवालों के घेरे में हैं. सेलेब्स का कहना है कि मंत्री को पब्लिक के बीच दलेर मेहंदी को अपमानित नहीं करना चाहिए था.
मीका ने मंत्री से पूछे सवाल
इस पूरी कंट्रोवर्सी पर दलेर मेहंदी चुप हैं. लेकिन उनके भाई मीका खुलकर मंत्री के खिलाफ बोल रहे हैं. उन्होंने वीडियो पोस्ट कर बताया था कि उनके भाई दलेर मेहंदी शराब नहीं पीते. अब मीका ने सुबोध उनियाल के उस दावे पर सवाल उठाए, जिसमें कहा गया कि दलेर मेहंदी को शो में आने के 35 लाख रुपये दिए गए थे. मीका ने X पर पोस्ट कर मंत्री से पूछा- सर आपने 35 लाख कैश दिए थे या चेक से? अगर आपके पास पेमेंट की रिसीप्ट है तो प्लीज पब्लिक के सामने शेयर कीजिए, ताकि सबको पता चल सके. थैंक्यू.
मीका ने सीएम धामी से की अपील
मीका ने सुबोध उनियाल का बूथ मेंबर को डांटते हुए एक वीडियो री-शेयर किया है. इसमें मंत्री गुस्से में नजर आ रहे हैं. सुबोध उनियाल के इस वीडियो को शेयर कर यूजर्स ने लिखा है कि वो दलेर मेहंदी के सपोर्ट में हैं. इस वीडियो को पोस्ट कर मीका ने उत्तराखंड की जनता का धन्यवाद किया है.
उन्होंने लिखा- कलाकारों ने हमेशा से उत्तराखंड को प्यार किया है. लेकिन अगर कलाकारों को राजनेता अपमानित करेंगे तो कौन यहां पर परफॉर्म करने आएगा? मैं उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से विनम्र आग्रह करता हूं कि वे कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल जी के बिहेवियर पर ध्यान दें और उचित कार्रवाई करें. हर आर्टिस्ट सम्मान और गरिमा का हकदार है.
मीका ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन सभी सेलेब्स का दिल से धन्यवाद किया है, जिन्होंने इस विवाद में दलेर मेहंदी को सपोर्ट किया है. अभी तक अनुपम खेर, कपिल शर्मा, राजपाल यादव समेत म्यूजिक इंडस्ट्री के कई सिंगरों ने दलेर मेहंदी का समर्थन किया है. मीका ने बताया कि दलेर मेहंदी की गंभीर सर्जरी हुई है. इसलिए उनकी तबीयत ठीक नहीं रहती है.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News