सर, आपने 35 लाख कैश में दिए थे या चेक से; दलेर मेहंदी को डांटने वाले BJP के मंत्री से मीका सिंह का सीधा सवाल – Hindustan

उत्तराखंड के टिहरी जिले में आयोजित एक सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में प्रसिद्ध पंजाबी गायक दलेर मेहंदी की प्रस्तुति के दौरान हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है। दरअसल विवाद के दौरान प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने मंच पर आकर मेहंदी पर सरेआम नाराजगी जताई थी। जिसके बाद मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के अलावा बॉलीवुड और कला जगत से जुड़ी कई हस्तियां दलेर मेहंदी के पक्ष में उतर आई हैं और जिन्होंने भाजपा सरकार के मंत्री से माफी मांगने की बात कही है। उधर इस मामले को लेकर दलेर मेहंदी के छोटे भाई और बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह पहले दिन से ही काफी मुखर रहे हैं और मंगलवार को इस मामले में मंत्री उनियाल से बात करने के बाद बाद बुधवार को उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उनियाल को सीधी चुनौती दे डाली।

अपनी पोस्ट में मीका सिंह ने इस मामले को लेकर बोल रहे मंत्री उनियाल का एक वीडियो शेयर किया, और उन्हें सीधी चुनौती देते हुए कहा, ‘सर आपने 35 लाख कैश में दिए थे या चेक से? अगर आपके पास पेमेंट की रसीद हैं, तो कृपया पब्लिक के सामने शेयर कीजिए, ताकी सबको सच पता चल सके। धन्यवाद।’ इस पोस्ट के साथ मीका ने मंत्री का जो वीडियो शेयर किया, उसमें वह रविवार की रात हुए इस विवाद की जानकारी देते हुए अपना पक्ष रख रहे थे।

इस दौरान उनियाल उस वीडियो में कह रहे हैं, ‘दलेर मेहंदी साहब एक बहुत बड़ा नाम हैं और बहुत बड़े गायक हैं, और यही कारण है कि हमने उन लोगों को बुलाया और बुलाने के बाद जब मंच पर ये लगा कि वो केवल लिप सिंक कर रहे हैं, गाना नहीं गा रहे हैं, तो क्योंकि मैं वहां का स्थानीय प्रतिनिधि भी हूं और मेला समिति का सदस्य भी हूं। तो लोगों का दबाव था कि आखिर इनसे पूछें कि वो गा क्यों नहीं रहे हैं, तो फिर मैंने एंकर को बुलाया। और एंकर को कहा कि भाई हम सारे लोग दलेर मेहंदी जी को सुनने आए हैं, उनकी टीम को सुनने नहीं आए हैं।’

आगे उन्होंने कहा, ‘तो ऐसी स्थिति में उनको यहां पर गाना और परफॉर्म करना चाहिए। थोड़ी देर के बाद जब मैंने एंकर से बात की तो मुझे लगा कि एंकर ने सारे म्यूजिशियंस को इशारों-इशारों में और पर्सनली सबके पास जाकर के उनको रुकवा दिया, और कहा कि आप केवल हाथों से ही ऐक्शन करते रहो।’

बता दें कि इस पूरे विवाद की शुरुआत नरेंद्रनगर क्षेत्र में ऐतिहासिक सिद्धपीठ मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले में रविवार रात आयोजित सांस्कृतिक संध्या में उस वक्त हुई, जब दलेर मेंहदी प्रस्तुति दे रहे थे, लेकिन इसी दौरान उनके लाइव गायन और बैकग्राउंड साउंड ट्रैक में अलग-अलग आवाजें आने लगीं, जिसके बाद दर्शक हंगामा करने लगे और मेहंदी पर असलियत में गाना गाने की बजाय केवल लिप सिंक करने का आरोप लगाने लगे।

हंगामे के बीच स्थानीय विधायक और वन एवं स्वास्थ्य मंत्री उनियाल मंच पर पहुंचे और गायक से कहा कि इतना पैसा देकर उन्हें मनोरंजन के लिए बुलाया गया है और जनता उन्हें सुनने आई है, इसलिए प्रस्तुति में अपेक्षित गुणवत्ता का ध्यान रखा जाना चाहिए। इसके साथ ही उनियाल ने नवरात्र के धार्मिक आयोजन का जिक्र करते हुए कार्यक्रम की मर्यादा बनाए रखने पर भी जोर दिया था। उन्होंने कहा था, ‘आपसे बोला तो जा नहीं रहा, आप गाना क्या गाएंगे।’ इस दौरान मंच पर कुछ देर के लिए असहज स्थिति बन गई। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद इस पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं।

कुंजापुरी मेला धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं का प्रमुख आयोजन है, इसलिए लोग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की गुणवत्ता और धार्मिक आयोजन की गरिमा को लेकर भी सवाल उठा रहे हैं। हालांकि, गायक के शराब के नशे में होने संबंधी आरोपों की पुष्टि नहीं हो पाई है। नरेंद्रनगर के उप-जिलाधिकारी आशीष घिल्डियाल ने कहा कि मेंहदी ने मेले में अपनी प्रस्तुति दी। उन्होंने बताया कि कुछ व्यवधान के बाद कार्यक्रम निर्धारित समय पर हुआ।

सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव
सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News