Badaun News: बदायूं। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के तहत हटाए गए आउटसोर्सिंग संविदा कर्मचारियों की दोबारा नियुक्ति को लेकर मालवीय आवास गृह में उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ की ओर से बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले भर से सैकड़ों की संख्या में संविदा कर्मचारी शामिल हुए। बैठक में हटाए गए संविदा कर्मियों की वापसी और उनके सेवा संबंधी हितों की रक्षा को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा की गई। बुधवार को मालवीय आवास गृह में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष हर्षवर्धन ने कहा कि छंटनी में हटाए गए कर्मचारियों की वापसी का आदेश कर्मचारी एकता और लंबे संघर्ष का परिणाम हैं। उन्होंने कहा कि संगठन कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए लगातार प्रयासरत है और रहेगा।
प्रदेश संगठन मंत्री हरीश चंद्र यादव ने कहा कि संघ ने कर्मचारियों को न्याय दिलाने के लिए सड़क से लेकर न्यायालय तक संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि जिन कर्मचारियों ने वर्षों तक बिजली विभाग में अपनी सेवाएं दीं, उनके हितों की रक्षा करना संगठन की प्राथमिकता है। कर्मचारियों को एकजुट रहकर अपने अधिकारों के लिए संगठित प्रयास जारी रखने की आवश्यकता है।
इस दौरान पूर्व मध्यांचल उपाध्यक्ष प्रेमपाल प्रजापति और जिलाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह ने भी कर्मचारियों को संबोधित किया।
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
बैठक के दौरान छंटनी में हटाए गए संविदा कर्मचारियों की सूची पर संबंधित कर्मचारियों के हस्ताक्षर कराए गए। इसके बाद कर्मचारियों की वापसी का आदेश तत्काल लागू करने के लिए कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच हुई वार्ता के संबंध में अधीक्षण अभियंता को पत्र सौंपा गया।
इस मौके पर राकेश कुमार सागर, जापान सिंह, मुसब्बिर अली सिद्दीकी, राजीव यादव, मुनेंद्र सिंह यादव, सत्यपाल शर्मा, प्रदीप कुमार सिंह, अभय सिंह यादव, सतेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play