Deoria News: मिशन शक्ति के तहत स्कूली छात्राओं किया जागरूक – Hindustan

Deoria News: सुरौली, हिन्दुस्तान संवाद। जनपद के थाना सुरौली में मंगवार को शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिन विजयादशमी के अवसर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में थाना सुरौली क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्कूलों की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी द्वारा छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों एवं विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई और आवश्यकता पड़ने पर निर्भीक होकर पुलिस सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान जागरूकता संबंधी बुकलेट एवं पंपलेट भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में सुरौली थाना क्षेत्र के सुमित्रा देवी इंटर कालेज, पैकौली एवं एस.एस. पब्लिक स्कूल भट्टजमुआवं की छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनन्द कुमार पाण्डेय द्वारा छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों एवं विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए आवश्यकता पड़ने पर निर्भीक होकर पुलिस सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी, थाना सुरौली उप निरीक्षक ममता मिश्रा व महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन प्रभारी कोमल पाण्डेय द्वारा छात्राओं को गुड टच एवं बैड टच के विषय में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में छात्राओं को थाना परिसर एवं मॉडल मिशन शक्ति केंद्र का भ्रमण कराकर पुलिस की कार्यप्रणाली से परिचित कराया गया।इस अवसर पर महिला थानाअध्यक्ष पूनम यादव, थाना सुरौली ममता मिश्रा, थाना प्रभारी सुरौली अविनाश मौर्या, थाना कोतवाली रेखा देवी, थाना बरहज, सर्वेश कुमार सिंह, थाना भलुअनी आशीष तिवारी, थाना मदनपुर सत्यप्रकाश यादव, थाना रुद्रपुर ज्ञान प्रकाश, महिला आरक्षी शक्ति टीम थाना सुरौली, जिंज्ञासा वर्मा, साधना यादव, प्रिया मिश्रा, संतोष एवं आरक्षी बेलाल अंसारी सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें  |  कॉइन जीतें  |  ज्यादा फ़ायदे पाएं
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News