Chaibasa News: विजयादशमी के दिन दी गयी मां को विदाई – Hindustan

Chaibasa News: चाईबासा। शारदीय नवरात्र के अवसर पर नौ दिनों तक मां दुर्गा की पूजा अर्चना के बाद बुधवार को विजयादशमी के दिन मां को विदाई दी गयी। शहर सभी 22 पूजा समितियों द्वारा चाईबासा के कचहरी तालाब और रोरो नदी के तट पर मां की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया गया । कई पूजा समितियों की शोभायात्रा में काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं । विसर्जन के दौरान इस वर्ष विसर्जन घाटों पर रौशनी की पर्याप्त व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा की भी व्यापक व्यवस्था थी। दंडाधिकारी के साथ महिला और पुरुष बल की तैनातगी की गयी थी। विसर्जन शोभायात्रा के साथ भी महिला और पुरुष पुलिस के अधिकारी एवं जवान तैनात थे।

पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार और पुलिस अधीक्षक अमित रेनू पूरी गतिविधि पर स्वयं निगरानी रखे हुए थे । चाईबासा में सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार , सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टूटी , सदर थाना प्रभारी कामेश्वर चौधरी एवं मुफ्फसिल थाना प्रभारी बिनोद कुमार पूरी तरह सक्रिय थे। चाईबासा नगर परिषद के अध्यक्ष एवं के न्द्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष नितिन प्रकाश , उपाध्यक्ष विकास शर्मा , चंदन पांडेय , महासचिव आनंद प्रियदर्शी सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य शांति और सौहार्द के माहौल में विसर्जन कराने के लिए सक्रिय रहे । शाम 5.30 बजे से ही पूजा पंडालों से मूर्तियों का उठना शुरू हुआ और गांधी मैदान पहुंचने के बाद देर रात तक पुनः आपने निर्धारित विसर्जन घाटों पर मूर्ति विसर्जन किया गया ।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News