Rashmi Singh
Date: 22-10-26 14:13
Amit Shah Speech: दिल्ली में यमुना नदी को साफ करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को द्वारका में यमुना शुद्धिकरण से जुड़े करीब 9,000 करोड़ रुपये के विभिन्न प्रोजेक्ट्स के लोकार्पण और भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने कहा कि यमुना की सफाई से जुड़े ये सभी प्रोजेक्ट नदी को स्वच्छ बनाने के लिए रीढ़ की हड्डी के समान हैं.
कार्यक्रम में दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा समेत दिल्ली सरकार के कई मंत्री मौजूद रहे. इनमें प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज सिंह शामिल हैं. इसके अलावा लोकसभा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी और योगेंद्र चंदोलिया सहित अन्य अधिकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे.
ये भी पढ़ें- SBI DATA LEAK: कहीं आपका बैंक अकाउंट भी तो नहीं खतरे में? | Breaking
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें