त्योहारों में नए युवाओं के लिए रोजगार के मौके बढ़ेंगे – Hindustan

नई दिल्ली, एजेंसी। देश में त्योहारी सीजन के दौरान फ्रेशर्स के लिए नौकरियों के बाजार में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। टीमलीज एडटेक की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, एडटेक क्षेत्र में फ्रेशर्स की भर्ती की संभावनाओं में 50 प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रिपोर्ट के अनुसार, भारत में फ्रेशर्स की भर्ती का कुल इरादा 2026 की पहली छमाही के 73 फीसदी से बढ़कर दूसरी छमाही में 75 फीसदी हो गया है। यह सुधार बताता है कि शिक्षा और प्रशिक्षण को उद्योग की बदलती जरूरतों के अनुरूप होना चाहिए। रिपोर्ट के अनुसार, डिजिटल सलाह और मार्केटिंग में ऐसे युवाओं के लिए अवसर बढ़ रहे हैं, जिनके पास उद्योग में मान्यता प्राप्त कौशल हैं। मुंबई में डिजिटल मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव की मांग 48 फीसदी रही। वहीं, मार्केटिंग और विज्ञापन क्षेत्र में फ्रेशर्स की भर्ती का इरादा 2026 की पहली छमाही के 62 फीसदी से घटकर दूसरी छमाही में 59 फीसदी रहा। नियोक्ता ऐसे प्रतिभाशाली युवाओं की तलाश कर रहे हैं, जो डेटा आधारित मार्केटिंग और कैंपेन लागू करने में योगदान दे सकें।
डिजिटल कौशल की अहमियत कायम
रिपोर्ट में कहा गया कि बाजार में कुछ नरमी के बावजूद खास एंट्री-लेवल भूमिकाओं की मांग बनी हुई है। इससे पता चलता है कि डिजिटल विज्ञापन प्लेटफॉर्म, कैंपेन के प्रदर्शन और ऑडियंस एंगेजमेंट की व्यावहारिक समझ रखने वाले उम्मीदवारों की जरूरत बनी हुई है। प्रोग्रामैटिक एडवरटाइजिंग एसोसिएट और डिजिटल मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव को देशभर की शीर्ष पांच फ्रेशर भूमिकाओं में शामिल किया गया है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News