कोसी स्नातक चुनाव: मधेपुरा में 14 केंद्रों पर वोटिंग: 9,678 मतदाता कर रहे हैं वोट, पूर्णिया के स्ट्रांग रूम… – Dainik Bhaskar

बिहार में विधान परिषद की 8 सीटों पर आज शुक्रवार को चुनाव है। सुबह 8 से शाम 4 बजे तक 933 बूथों पर 5.33 लाख वोटर्स वोट देंगे।
चुनाव में 4 स्नातक और 4 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की सीटों पर कुल 150 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों से 90 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से 60 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
स्नातक निर्वाचन क्षेत्र: पटना, दरभंगा, तिरहुत और कोसी की चार सीटों पर कुल 4,92,594 मतदाता हैं। इनके लिए 598 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 1.43 लाख से अधिक मतदाता हैं, जबकि पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 87,583 मतदाता हैं।
शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: पटना, दरभंगा, तिरहुत और सारण की चार सीटों पर कुल 40,253 मतदाता हैं। इनके लिए 335 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 11,719 मतदाता हैं, जबकि तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 8,760 मतदाता हैं।
इस तरह स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की तुलना में काफी अधिक है। हालांकि, दोनों लिस्ट में मतदाताओं की पात्रता और मतदान की प्रक्रिया अलग-अलग है।
पूर्णिया के स्ट्रांग रूम में जमा होंगी मतपेटिकाएं
मधेपुरा में 14 मतदान केंद्रों पर कुल 9,678 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। निर्देश दिया गया कि कलेक्ट्रेट परिसर स्थित डिस्पैच सेंटर से मतपेटिका, मतपत्र और अन्य निर्वाचन सामग्री प्राप्त करने के बाद सभी मतदानकर्मी पुलिस अभिरक्षा में अपने निर्धारित केंद्रों पर पहुंचें।
जिले में 14 सेंटर बनाए गए हैं। एक सेंटर पर 4 जवान तैनात रहेंगे। वहां मतदान शुरू होने से पहले सभी जरूरी तैयारियों की समीक्षा करें।
कोसी स्नातक सीट; डॉ. एन.के यादव और नितेश कुमार के बीच टक्कर
बीजेपी डॉ. एन.के यादव को उम्मीदवार बना सकती है। आरजेडी से नितेश कुमार को उतारा है। हाल ही में कांग्रेस की सदस्यता लेने वाले अमित विक्रम निर्दलीय चुनाव लडे़ंगे। उन्हें कांग्रेस से टिकट का इंतजार था।
अमित विक्रम शिक्षक नेता रहे हैं। के.के पाठक शिक्षा विभाग में एसीएस तो इन्हें बर्खास्त किया गया था। जनसुराज ने रजनीश रंजन को उतारा है। रजनीश शिक्षा से जुड़े की संस्थान चलाते हैं। यहां 134593 वोटर एमएलसी चुनेंगे।
2020 के चुनाव में बीजेपी के डॉ. एन.के. यादव जीते थे। इन्होंने आरजेडी के नितेश कुमार को हराया था। कांग्रेस से प्रदीप कुमार मैदान में थे। एनके यादव को 20841 वोट और आरजेडी के नीतेश कुमार को 13940 वोट मिले थे।
Copyright © 2025-26 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News